{"_id":"6654159b693bb7718b04af04","slug":"arvind-kejriwal-file-petition-in-supreme-court-seeking-extension-of-interim-bail-for-seven-days-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं बीमार हूं': सीएम अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अंतरिम बेल सात दिन बढ़ाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं बीमार हूं': सीएम अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अंतरिम बेल सात दिन बढ़ाने की अपील
Mon, 27 May 2024 10:40 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 10:40 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में सात दिन अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक जून तक मिली राहत के बाद उन्होंने कोर्ट से अंतरिम बेल बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल का सात किलो वजन घट गया था। केजरीवाल का कीटोन लेवल बहुत ऊंचा है। किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है। केजरीवाल को PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है। जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने सात दिन मांगे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री और आप नेता आतिशी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत के सात दिन के विस्तार के लिए याचिका दायर की है। जब वह ईडी की हिरासत में थे, न्यायिक हिरासत में थे। तब उनका सात किलो वजन कम हो गया था।
विज्ञापन
#WATCH | AAP leader Atishi says, "Delhi CM Arvind Kejriwal has filed for a 7-day extension of his interim bail. When he was in ED custody, judicial custody, he lost 7 kg of weight. This sudden weight loss is a matter of concern for doctors. Despite being out of custody and under… pic.twitter.com/D2GEsKr1jt
— ANI (@ANI) May 27, 2024
आगे बताया कि वजन का अचानक कम होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है। हिरासत से बाहर होने और मेडिकल निगरानी में होने के बावजूद, वे फिर से उस वजन को हासिल नहीं कर पाए हैं। शुरुआती परीक्षणों से संकेत मिले हैं कि उनके कीटोन का स्तर बहुत अधिक है।
आतिशी ने कहा कि अचानक वजन कम होना और कीटोन का उच्च स्तर कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। जिसमें किडनी को नुकसान, कैंसर शामिल है। इसलिए डॉक्टरों ने सुझाव दिया है कि उन्हें अपने पूरे शरीर के ईडीटी स्कैन और इस तरह के अन्य गंभीर परीक्षणों सहित कई जांच करवाने की जरूरत है।