फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal fall ill as he left delhi

दिल्ली छोड़ते ही 'बीमार' हो गए केजरीवाल

Thu, 31 Jul 2014 07:34 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 07:34 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal fall ill as he left delhi

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया है। बुधवार सुबह एक एसआई और चार कांस्टेबलों को उनके अपार्टमेंट गिरनार के बाहर तैनात किया गया था।

विज्ञापन


केजरीवाल ने उन्हें लौटा दिया। साथ ही एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा लेने से इंकार किया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कौशांबी के गिरनार अपार्टमेंट के फ्लैट में लौटते ही गाजियाबाद पुलिस की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है।

केजरी की वापसी से पुलिस हुई चौकन्नी

arvind kejriwal fall ill as he left delhi

पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में गाजियाबाद पुलिस की ओर से बुधवार सुबह एक एसआई और चार कांस्टेबल को तैनात किया गया था। मगर केजरीवाल ने सभी को लौटा दिया। साथ ही एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा लेने से इंकार किया है।

हालांकि पुलिस ने गिरनार अपार्टमेंट के आसपास पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा में भेजे गए पुलिसकर्मियों को लौटा दिया गया है।

इसके बाद अपार्टमेंट के आसपास के इलाके में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। कौशांबी के पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। एक एसआई और चार कांस्टेबलों की टीम अपार्टमेंट के बाहर हमेशा तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार हमले के बाद लगी थी सुरक्षा

arvind kejriwal fall ill as he left delhi

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने गाजियाबाद पुलिस से सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ही हिंदु सेना ने उनके कौशांबी कार्यालय पर हमला कर तोड़फोड़ की थी।

जिसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। ऐसे में पुलिस इस बार किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती।

मंगलवार रात दिल्ली से आने के बाद से केजरीवाल की तबियत खराब है। उनके फैमिली डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि अरविंद को 101 डिग्री बुखार है। साथ ही गले में भी इंफेक्शन है। उन्हें बेडरेस्ट की सलाह दी गई है। मगर इसके बाद भी वे बृहस्पतिवार को दिल्ली में होने वाली ऑटो रैली में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed