फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal ex colleagues taunted on beautification of bungalow

करीबी भी सुना रहे खरी-खरी: घर के सौंदर्यीकरण पर केजरीवाल के करीबियों ने कसा तंज, कहा- आंदोलन मिट्टी में मिलाया

Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
सार

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में केजरीवाल ने अपने घर के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च डाले। ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
arvind Kejriwal ex colleagues taunted on beautification of bungalow
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास के सौंदर्यीकरण पर इन दिनों राजधानी में जमकर राजनीति हो रही है। केजरीवाल पर विपक्ष तो हमलावर है कि साथ ही कभी उनके साथ खड़े रहे साथी भी अब उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। आप के संस्थापक सदस्य रहे जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर लिखा, तीन चार कमरे के मकान से, 44 करोड़ के महल तक, वह भी सरकारी खर्चे पर! आम आदमी, से खास राजा! यह कहां आ गए हम! पूरे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को मिट्टी में मिला दिया। वहीं कभी केजरीवाल के करीबी रहे पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने भी आलोचना करते हुए लिखा #SheeshMahal एक सपने की मौत का मकबरा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने किया प्रदर्शन
बता दें कि बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कोरोना काल में केजरीवाल ने अपने घर के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च डाले। ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मुद्दे पर पार्टी ने मंगलवार को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। उधर, आम आदमी पार्टी ने पूरे मसले को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि पुलवामा और अदाणी समेत देश के गंभीर व बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने की भाजपा कोशिश कर रही है। आजादी से पहले बने मकान के जर्जर हो जाने पर जरूरत के हिसाब से मरम्मत करवाई गई थी।

बंगले के जीर्णोद्धार में घोटाला भी हुआ : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कोविड काल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलीशान बंगले के जीर्णोद्धार में न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है, बल्कि इसमें एक घोटाला भी हुआ है।

देश के किस मुख्यमंत्री ने घर की साज सज्जा पर नहीं किए करोड़ों खर्च: बिधूड़ी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप नेताओं को चुनौती दी है कि वे देश के किसी भी मुख्यमंत्री के घर की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने का उदाहरण लाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सादगी का चोला पहनकर जिस तरह दिल्ली के कर दाताओं के खून-पसीने की कमाई को लूटा है, ऐसी विलासिता का कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलेगा।

गंभीर मुद्दों से ध्यान बंटा रही है भाजपा : आप
भाजपा के हमले के बचाव में उतरी आप ने पूरे मामले को बेबुनियाद बताया। पार्टी ने कहा कि देश में इस वक्त उठ रहे बड़े व बेहद जरूरी मसलों पर केंद्र सरकार घिरी हुई है। इससे ध्यान बंटाने के लिए बेमतलब के आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा की कोशिश है कि पुलवामा हमले पर तत्कालीन उपराज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोपों और अडाणी के लाखों करोड़ रुपये के घोटाले समेत गंभीर मुद्दों से देश के लोगों का ध्यान हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed