फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Everyone can participate in Aravind' oath ceremony

'खास' को न्योता नहीं, आम आदमी के बीच लेंगे शपथ

Wed, 25 Dec 2013 10:23 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
Everyone can participate in Aravind' oath ceremony

अरविंद केजरीवाल अपने गुरु अन्ना हजारे समेत देश की किसी भी शख्सियत को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का कहना है कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला समारोह आम होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति खास नहीं रहेगा।

पार्टी का मनाना है कि सारी तैयारियां उपराज्यपाल की निगरानी में हो रही हैं जिसमें पार्टी कोई दखल नहीं देगी। पार्टी की तरफ से राजनिवास को कोई मांग पत्र भी नहीं भेजा गया है। पूरा समारोह दिल्ली वासियों के लिए खुला रहेगा।

हर कोई आम आदमी की तरह ही शामिल होगा। पार्टी ने इसके लिए कोई निमंत्रण पत्र भी तैयार नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता नहीं चाहते कि समारोह के नाम पर खर्च होने वाली रकम पर बाद में कोई सवाल उठे और पार्टी को कठघरे में खड़ा किया जाए। लिहाजा, तैयारियों के बीच पार्टी कोई मांग नहीं कर रही है।
विज्ञापन


आम आदमी के नेता संजय सिंह का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएसी सदस्य से लेकर सभी पदाधिकारी लोगों के बीच बैठेंगे।

यह राजनिवास पर निर्भर है कि वह दरी पर बैठने का इंतजाम करता है या कुर्सी। हमारी तरफ से कोई मांग नहीं की गई है। किसी भी व्यक्ति को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed