केजरीवाल की एक थाली 3 लाख रुपए की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) बेशक अरविंद केजरीवाल की विदेश यात्रा को फंडिंग अभियान से अलग बता रही है, लेकिन न्यूयॉर्क में केजरीवाल फंड केलिए खाना खाएंगे। हर प्लेट की कीमत भी पांच हजार डॉलर रखी गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अरविंद के दोस्तों ने एक डिनर पार्टी रखी है। इसमें करीब साठ लोगों को बुलाया गया है। इससे मिलने वाली राशि सीधे केजरीवाल को नहीं मिलेगी। बल्कि आप की अमेरिका विंग इसे पार्टी फंड में ऑनलाइन जमा कराएगी। इससे पारदर्शिता पर सवाल नहीं उठेगा। पार्टी को उम्मीद है कि डिनर से कम से कम 1.80 करोड़ रुपये जुट जाएंगे।
बता दें कि केजरीवाल बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। सबसे पहले वह दुबई जाएंगे। दुबई में वह वर्ल्ड ब्रांड समिट में हिस्सा लेंगे। इसमें युवाओं में बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाने वाले शख्स के तौर पर केजरीवाल को सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार को वह न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। वहां पर वे अपने आईआईटी के सहपाठियों और आप के समर्थकों से मिलेंगे। केजरीवाल न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर विभाग के छात्रों से बात भी करेंगे।
अमेरिका से इतना ज्यादा पैसा जुटाने का लक्ष्य!
दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तीस करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने बुधवार से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, सिंगापुर और ब्रिटेन सहित कई देशों ऑन गिविंग टयूस-डे अभियान शुरू किया है। इसके तहत विदेशों में बसे करीब चार लाख भारतीयों को मेल भेजी गई है। इसके अलावा पार्टी ने अपने तकरीबन दो लाख नियमित दानदाताओं को मेल भेजकर प्रत्येक से 1500 रुपये चंदे के तौर पर देने की अपील की है।
चुनाव लड़ना है तो 20 तक करें आवेदन
आप और भाजपा के तेजी से बढ़ रहे अभियान के साथ कांग्रेस भी जाग गई है। कांग्रेस ने भी के टिकट पर दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ना है तो जल्द से जल्द आवेदन करें। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर तय कर दी है।
पार्टी ने यह भी साफ किया है कि चाहे कितना भी बड़ा नेता हो, चुनाव लड़ना है तो आवेदन के साथ मांगी गई सभी जानकारी जमा करानी होगी। पार्टी नेता संभावना जता रहे हैं कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी।
ऐसे में आम आदमी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशी के साथ दमदारी से खड़े होने के लिए कांग्रेस को जाना पहचाना चेहरा देना होगा। चुनाव घोषणा से पूर्व आवेदन आ जाएंगे तो छंटनी करने में आसानी रहेगी। जो नाम फाइनल किए जाएंगे, उनके पास मतदाता तक पहुंचने का पूरा समय होगा। सूत्र बताते हैं कि करीब एक हजार आवेदन पत्र लिए जा चुके हैं लेकिन अभी करीब 200 ही जमा हुए हैं।