फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal delhi chief minister oath ceremony news Delhi ke Nirmata Guests

Kejriwal Oath Ceremony: ये हैं मुख्यमंत्री के खास मेहमान, रामलीला में इनके लिए बनाया गया खास मंच

Sun, 16 Feb 2020 11:16 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 16 Feb 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal delhi chief minister oath ceremony news Delhi ke Nirmata Guests
रामलीला मैदान में चल रही तैयारियां - फोटो : ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की तीसरी शपथ लेने जा रहे अरविंद केजरीवाल के लिए इसबार अनोखे अंदाज में तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान में ‘दिल्ली के निर्माता’ नाम से मंच सजाया गया है। इसमें दिल्ली को बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे अलग-अलग तबके के लोग मौजूद रहेंगे। इसमें सफाई कर्मी व मजदूर से लेकर चिकित्सक, शिक्षक, स्थापत्यकार, छात्र सरीखे 50 लोग होंगे। सभी अपने-अपने तबके का मंच पर प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल व उनकी कैबिनेट इनके बीच में शपथ लेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के निर्माता बनकर जो लोग आ रहे हैं, उनमें से यह हैं कुछ नाम-

मनु गुलाटी
मनु गुलाटी एसकेवी स्कूल की टीचर हैं। मनु दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी वर्तनी पर पीएचडी कर रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस योगदान के लिए मनीष सिसोदिया उनकी प्रशंसा भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मुरारी झा
मुरारी झा आर के पुरम सेक्टर- 7 स्थित सर्वोदय विद्यालय के शिक्षक हैं। उन्हें 2018 में फल्बराईट टीचिंग स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

डॉ. चितेंद्र सिंह वर्मा
डॉ चितेंद्र सिंह वर्मा चिराग एन्क्लेव स्थित कौटिल्य सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय के प्रिंसिपल हैं। 

विजय कुमार
विजय कुमार वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के छात्र हैं। वह दिल्ली के सरकारी स्कूल के पूर्व छात्र और जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी रह चुके हैं। उन्होंने राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि
शशि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की छात्रा और जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की लाभार्थी हैं। 

हर्षिता
हर्षिता दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी छात्रा हैं। वह 2019 में मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में रासायन शास्त्र में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य थीं।

सुमित नागल
सुमित नागल अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी और दिल्ली के एक विद्यालय की 12वीं कक्षा के छात्र हैं।

लक्ष्मी कांत शर्मा
दिल्ली सरकार सेवानिवृत्त कर्मियों को काम पर रखती है। उन्हें संविदा के आधार पर संपत्ति प्रबंधक के पद के लिए रखा जाता है। लक्ष्मी कांत शर्मा सरकार द्वारा संचालित एक स्कूल में काम कर रहे हैं। वह एसकेवी आनंद विहार, डी ब्लॉक, नई दिल्ली में वर्ष 2016 से संपत्ति प्रबंधक हैं।

अरुण कुमार
अरुण क्लस्टर (नारंगी) बस में बस मार्शल के तौर पर तैनात हैं। उन्होंनें अपनी सूझबूझ से दिल्ली के धौला कुआं में 22 वर्षीय व्यक्ति की ओर से छह साल की बच्ची को अगवा होने से बचाया था।

गीता देवी
गीता देवी भी दिल्ली की एक क्लस्टर बस में बस मार्शल हैं। उन्होंने एक पॉकेटमार को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।

निधि गुप्ता
निधि गुप्ता दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में मेट्रो पायलट के तौर पर कार्यरत हैं। 

मीनाक्षी
शहीद जवान की पत्नी

सुमन
शहीद फायर फाइटर की पत्नी

मन्नी देवी
शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी

शवीना नाज
नाइट शेल्टर की केयर टेकर

लाजवंती
सफाई कर्मी

रीना
आशा कार्यकत्री

मीना कुमारी
रेप सेल समन्वयक

अजीत कुमार
डोर स्टेप डिलीवरी एजेंट

प्रजित रेख
एस ई, बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed