जहां 100 में से 90 उम्मीदवार जीतेंगे, वहीं हम चुनाव लड़ेंगे : केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ेगी जहां उसके 100 में से 90 उम्मीदवारों के जीतने की संभावना हो।
इस बैठक का मकसद आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव करना भी था। बैठक में 25 सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आशुतोष और कुमार विश्वास का नाम शामिल है। बता दें इसी बैठक के दौरान पिछले साल भारी हंगामा हुआ था जिसके बाद आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव सहित चार बड़े नेताओं को कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया गया था।
बुधवार को हुई बैठक में केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के सामने दिल्ली सरकार की उपलब्धियों गिनाने के साथ केंद सरकार पर जमकर निशाना साधा।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और उसके काम की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है लेकिन केंद्र सरकार हमें काम नहीं करने दे रही है। हालांकि इस विरोध के बावजूद हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि सस्ता पानी देने से सरकार अपना नुकसान कर रही है जबकि हमें 176 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
साल के अंत तक बनेंगे 1000 मोहल्ला क्लिनिक
मोहल्ला क्लिनिक की सफलता का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने कम लागत के अस्पताल बनवाए लोगों को मुफ्त दवाइयां दीं और इस साल के अंत तक 1000 मोहल्ला क्लिनिक बन जाने की संभावना है।
केंद सरकार पर हमला करते हुए केजरीवा ने कहा कि लोगों को गुजरात मॉडल के साथ दिल्ली मॉडल की तुलना करके देखना चाहिए उन्हें खुद ही पता लगा जाएगा कि कहां कितना काम हुआ है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के समय ये पार्टी विकास के नाम पर वोट मांगती है और चुनाव होते ही कहती है कि जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उसे मारेंगे। जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रोज अपना घोषणपत्र देखती है और जनता से किए वादों को पूरा करने में लगी हुई है।