फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal corruption list on vein

काशी में गुम हुई केजरीवाल की भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट

Sat, 12 Apr 2014 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Apr 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal corruption list on vein

काशी की जमीन तक पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचारी नेताओं की अपनी लिस्ट गुम सी कर दी है। अब न उन्हें सलमान खुर्शीद को हराने की फिक्र है और न ही श्रीप्रकाश जायसवाल, मुलायम सिंह यादव, सोनिया गांधी, अनुराग ठाकुर, फारूख अब्दुल्ला समेत ऐसे तमाम नेताओं की, जिन्हें चुनाव में पटखनी देने के दावे के साथ केजरीवाल ने अपना लोक सभा चुनाव का अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत बनारस के सियासी समर में झोंक रखी है। खास बात यह कि इकलौते स्टार प्रचारक केजरीवाल के प्रचार अभियान के नक्शे में फिलहाल यह सीटें नहीं हैं। वहीं, दूसरे वरिष्ठ नेता भी बनारस की माला जप रह रहे हैं। दरअसल, संसदीय चुनाव में उतरने को ऐलान करते समय बीते 31 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कौंसिल की बैठक में केजरीवाल ने एक लिस्ट पढ़ी है।
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव समेत दूसरे कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल थे। केजरीवाल ने इनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारकर चुनाव में हराने का दम भरा था। खास बात यह कि पहली लिस्ट में भाजपा  के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम नहीं था। आगे लिस्ट लंबी होने पर मोदी का नाम भी इसमें जुड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के बाद राहुल गांधी पर फोकस करेंगे केजरीवाल टीम

arvind kejriwal corruption list on vein

आप ने शुरुआत में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से कुमार विश्वास का नाम आगे बढ़ाकर अपने इरादे पर कायम रखने का संकेत भी किया था। लेकिन जैसे-जैसे देश का सियासी पारा चढ़ता गया, केजरीवाल की लिस्ट पिघलती गई। आज आलम यह है कि केजरीवाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं की जुबान पर बनारस के अलावा दूसरी किसी सीट का नाम ही नहीं आता।

लिस्ट में शामिल दक्षिण भारतीय सीटों को छोड़िए, केजरीवाल अभी तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर का दौरा करने का समय नहीं निकाल सके। यहां से उनकी लिस्ट में शामिल भाजपा के अनुराग ठाकुर और नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला मैदान में हैं। यही हालत रायबरेली, फर्रूखाबाद, कानपुर, मैनपुरी, आजमगढ़ जैसी तमाम सीटों की भी है।

जहां से केजरीवाल के पैमाने पर भ्रष्ट माने गए नेता चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अब कोई आप का बड़ा नेता यहां का रुख नहीं कर रहा। नाम उजागर न करने की शर्त पर पार्टी के पदाधिकारी ने भी इसे अपनी रणनीतिक चूक माना। हालांकि उनका कहना था कि सियासी मैदान के फैलाव को देखते हुए अब हमारी कोशिश भाजपा और कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं को हराने की है। फिलहाल पूरा फोकस नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर है।

केजरीवाल ने फर्रूखाबाद व रायबरेली को भूलाया

arvind kejriwal corruption list on vein

पार्टी गठन के बाद आप ने अपनी पहली बड़ी रैली फर्रूखाबाद में सलमान खुर्शीद के खिलाफ की थी। उस समय दावा किया था कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ कोई स्थानीय अशक्त चुनाव लड़ेगा और खुर्शीद को शिकस्त देगा। लेकिन उम्मीदवारी तय करते समय ऐसे शख्स को टिकट दिया गया, जिसने वरिष्ठ नेताओं के सहयोग न मिलने की दलील देते हुए अपना टिकट लौट दिया।

लिहाजा आनन-फानन में पार्टी को दूसरा नाम तय करना पड़ा। वहीं, किसी वरिष्ठ नेता ने भी यहां कोई रैली नहीं की है। रायबरेली के उम्मीदवार का नाम तय करते समय भी पार्टी पूरी तफ्तीश नहीं कर सकी। टिकट मिलने के कुछ ही दिन बाद उम्मीदवार ने मैदान छोड़ दिया।

ऐसे में आखिरी वक्त एक स्थानीय महिला कार्यकर्ता को उतारना पड़ा। अहम यह कि दोनों प्रत्याशियों के बारे में अगर आप जानकारी जुटाना चाहें तो पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर इनका प्रोफाइल अधूरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed