फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal claims Ajay Maken will left Congress after delhi mcd election 2017 opinion poll

अरविंद केजरीवाल का दावा-MCD चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ छोड़ देंगे अजय माकन

Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal claims Ajay Maken will left Congress after delhi mcd election 2017 opinion poll
arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। केजरीवाल का दावा है कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। निगम चुनाव के बाद वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में वोट करना अपने वोट को बेकार करने जैसा है। मंगलवार को बड़े-बड़े नेता बीजेपी में चले गये। जिस तरह से कांग्रेस में भगदड़ मची है,उससे साफ है कि दिल्ली में कांग्रेस की जमीन नहीं बची है। 
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक,'पता चला है कि कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। माकन को सलाह मिली है कि निगम चुनाव में आप का वोट काट लो। इसके बाद वह भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्लीवासियों से की कांग्रेस को वोट ना देने की अपील

Arvind Kejriwal claims Ajay Maken will left Congress after delhi mcd election 2017 opinion poll
केजरीवाल - फोटो : PTI
केजरीवाल का कहना है कि ऐसे में दिल्लीवालों से अपील है कि वह कांग्रेस को वोट न करें। इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि इसके उलट आप को वोट देने से उसकी सरकार बनेगी और नगर निगम को भ्रष्टाचारमुक्त किया जाएगा। 

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीवीसी ने भी माना है कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में कमी आई है, जबकि केंद्र सरकार में इस बीच भ्रष्टाचार बढ़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed