{"_id":"6309dfa9867eac6aac3dc38d","slug":"arvind-kejriwal-claimed-that-bjp-spent-63-hundred-crores-on-toppling-governments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arvind Kejriwal : केजरीवाल का दावा; भाजपा ने सरकारें गिराने पर खर्च किए 6,300 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Arvind Kejriwal : केजरीवाल का दावा; भाजपा ने सरकारें गिराने पर खर्च किए 6,300 करोड़ रुपये
Sat, 27 Aug 2022 02:41 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:41 PM IST
सार
सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा ने देश में अन्य दलों की सरकारों को गिराने पर 6,300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भापजा को घेरा। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा ने देश में अन्य दलों की सरकारों को गिराने पर 6,300 करोड़ रुपये खर्च नहीं किए होते तो केंद्र को खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं लगाना पड़ता। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल आदि पर अभी जो जीएसटी लगाया गया, उस से केंद्र सरकार को सालाना 7,500 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। सरकारें गिराने पर अभी तक इन्होंने 6,300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर ये सरकारें ना गिराते तो गेहूं, चावल, छाछ आदि पर जीएसटी ना लगाना पड़ता। लोगों को महंगाई का सामना ना करना पड़ता।
गुजरात चुनाव नहीं लड़े तो सभी जांच बंद हो जाएगी
इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार को गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें इकट्ठी हो गईं हैं। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों से भारत की तरक्की देखी नहीं जा रही है। षड्यंत्र के तहत मनीष सिसोदिया पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई और आरोप लगाया कि इन्होंने शराब में पैसे खाए। लोग बता रहे हैं कि गुजरात चुनाव की वजह से यह सब हो रहा है, अगर हम घोषणा कर दें कि गुजरात में चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो ये सारी जांच बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
सरकारें गिराने व दोस्तों का कर्ज माफ करने में खर्च हो रहा पैसा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश का हर आदमी महंगाई से परेशान है। हर एक चीज का दाम दोगुना-तीन गुना हो गया है। एक आम आदमी की तनख्वाह बढ़ी नहीं है। लोगों ने इतना जीएटी लगा दिया है। यह सारा पैसा अपने अरबपति दोस्तों के कर्जे माफ करने और विधायकों को खरीदने पर खर्च हो रहा है। महाराष्ट्र की सरकार गिराने के दौरान दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल पर जीएसटी लगा दी। अगर अपने दोस्तों का कर्जा माफ करना होता है तो पेट्रोल आदि के दाम बढ़ा देते है।
विज्ञापन
दही, छाछ, शहद, गेहूँ, चावल आदि पर अभी जो GST लगाया गया, उस से केंद्र सरकार को 7500 cr सालाना आएगा। सरकारें गिराने पर अभी तक इन्होंने 6300 cr खर्च किया। अगर ये सरकारें ना गिराते तो गेहूँ, चावल, छाछ आदि पर GST ना लगाना पड़ता। लोगों को महंगाई का सामना ना करना पड़ता
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 27, 2022