फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal blamed Gandhi family has some secrets of Modi ji

'गांधी परिवार के पास हैं मोदी जी के राज, इसलिए किसी के खिलाफ नहीं होगी कार्यवाई'

Sun, 08 May 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal blamed Gandhi family has some secrets of Modi ji
जंतर मंतर पर सभा करते आशुतोष के साथ केजरीवाल - फोटो : जी पाॅल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रविवार सुबह एक ट्वीट कर उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए लिखा कि गांधी परिवार को मोदी जी के कुछ राज पता है इसलिए, वो गांधी परिवा के किसी भी सदस्य के खिलाफ कभी कोई कार्यवाई नहीं करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में हुई धांधली में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी केजरीवाल केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कह चुके हैं कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को उनके हवाले कर दिया जाए तो वो दिखा देंगे कि ऐसे मामलों की जांच कैसे होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को आम आदमी पार्टी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले को लेकर सड़क पर उतर आई। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास 7 आरसीआर और अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए कूच कर गए। 

हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया था। पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह, आशुतोष समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया। 


आप नेताओं समेत पूरी दिल्ली सरकार सड़क पर उतरी 

arvind kejriwal blamed Gandhi family has some secrets of Modi ji

धरने में आप नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत लगभग पूरी कैबिनेट जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कुमार विश्वास भी लंबे समय बाद केजरीवाल के साथ मंच पर सरकार के खिलाफ बोलते नजर आए।

पहले से ही डिग्री को लेकर मोदी आम आदमी की पार्टी के निशाने पर हैं। अब पार्टी ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर कार्रवाई करने के मामले में फिर से मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल का इस धरने को संबोधित करने पर असमंजस था, लेकिन वे यहां पर पहुंचे।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर एक दूसरे के भ्रष्टाचार को दबाना चाहती हैं। मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे। नेता दिलीप पांडेय ने कहा कि हमारे विधायकों को छोटी-छोटी बातों पर केस दर्ज कर जेल भेजा गया।

फिर बीजेपी इतने बड़े घोटाले में चुप क्यों है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मसले को जिंदा रखने में सियासी फायदा भी देख रही है। उसने शनिवार को भीड़ जुटाकर विपक्षियों को अपनी ताकत भी दिखा दी। 

फिर पुराने अंदाज में दिखे आप नेता

arvind kejriwal blamed Gandhi family has some secrets of Modi ji

कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे आप नेता आंदोलन के दौरान किए गए प्रदर्शनों के अंदाज में एक बार फिर दिखे। कई कार्यकर्ताओं ने रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन के जरिये प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश की।

कार्यकर्ता गिरफ्तार न हों, सड़क पर लेटकर भी प्रदर्शन किया गया। जंतर मंतर पर धरना स्थल के पास मंच पर पीएम मोदी से सवाल करते हुए एक बैनर भी लगाया गया, जिसमें लिखा था,‘मोदी जी हेलीकॉप्टर घोटाले में आप सोनिया जी को क्यों बचा रहे हैं।’

ठीक ऐसे ही कार्ड कार्यकर्ताओं के पास सैकड़ों की संख्या में थे। पहले की ही तरह वे बेरीकेड पर चढ़कर पार करने की कोशिश भी की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार धक्कामुक्की हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed