भाजपा ने केजरीवाल के लिए खड़ी की नई मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान आपसी बयानबाजी और विवादित टिप्पणियों की झड़ी लगी हुई है। देश के हर हिस्से में कोई न कोई नेता ऐसा बयान दे रहा है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चुनावी बयानबाजी और भड़काऊ भाषण देने के चलते ही चुनाव आयोग ने सपा नेता आजम खान और बाबा रामदेव के प्रचार करने पर रोक लगा दी है। लेकिन नेताजी हैं कि मानते ही नहीं।
बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ माल ठोंक रहे 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक ऐसा बयान दिया जिस पर बवाल मच गया है।
पीछे नहीं रहना चाहते केजरीवाल
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके विरोधी कभी उन्हें समु्द्र में डुबोने की बात करते हैं तो कभी उन पर देश्ा को बांटने का आरोप लगाते हैं।
इस मामले में मोदी के समर्थक भी पीछे नहीं हैं। बीजेपी के नेता ने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी को वोट न देने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
इन्हीं बयानों के बीच में अरविंद केजरीवाल ने भी जलती आग में घी डालने का काम करते हुए एक तीर से दो निशाने साधे। केजरीवाल के बयान से बीजेपी के नेताओं में खलबली मच गई है और दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने इसके खिलाफ एक्शन की भी प्लानिंग कर ली है।
केजरी ने किया है ये अपराध!
दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कहा था कि भाजपा को वोट करना खुदा के साथ गद्दारी करने के समान है।
केजरीवाल का ये बयान आने के बाद बीजेपी के नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू की दिया और इस कड़ी आपत्ति भी जताई।
भाजपा के लीगल सेल के राष्ट्रीय सह संयोजक विवेक गोयल ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत चुनाव के दौरान अध्यात्मिक और दैवीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान अपराध की श्रेणी में आते हैं।
बीजेपी ने अपनाया कड़ा रुख
बयान से नाराज बीजेपी दिल्ली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि पार्टी ने केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें केजरीवाल ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 'खुदा के साथ गद्दारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने यह बयान कुछ खास वोटरों को लुभाने के लिए दिया है।