फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal attacks on bjp and narendra modi

भाजपा ने केजरीवाल के लिए खड़ी की नई मुसीबत

Tue, 06 May 2014 01:39 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal attacks on bjp and narendra modi

इस बार लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान आपसी बयानबाजी और विवादित टिप्पणियों की झड़ी लगी हुई है। देश के हर हिस्से में कोई न कोई नेता ऐसा बयान दे रहा है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


चुनावी बयानबाजी और भड़काऊ भाषण देने के चलते ही चुनाव आयोग ने सपा नेता आजम खान और बाबा रामदेव के प्रचार करने पर रोक लगा दी है। लेकिन नेताजी हैं कि मानते ही नहीं।
विज्ञापन


बनारस में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ माल ठोंक रहे 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक ऐसा बयान दिया जिस पर बवाल मच गया है।

पीछे नहीं रहना चाहते केजरीवाल

arvind kejriwal attacks on bjp and narendra modi

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके विरोधी कभी उन्हें समु्द्र में डुबोने की बात करते हैं तो कभी उन पर देश्‍ा को बांटने का आरोप लगाते हैं।

इस मामले में मोदी के समर्थक भी पीछे नहीं हैं। बीजेपी के नेता ने तो यहां तक कह दिया कि बीजेपी को वोट न देने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

इन्हीं बयानों के बीच में अरविंद केजरीवाल ने भी जलती आग में घी डालने का काम करते ‌हुए एक तीर से दो निशाने साधे। केजरीवाल के बयान से बीजेपी के नेताओं में खलबली मच गई है और दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने इसके खिलाफ एक्‍शन की भी प्लानिंग कर ली है।

केजरी ने किया है ये अपराध!

arvind kejriwal attacks on bjp and narendra modi

दरअसल, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कहा था कि भाजपा को वोट करना खुदा के साथ गद्दारी करने के समान है।

केजरीवाल का ये बयान आने के बाद बीजेपी के नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू की दिया और इस कड़ी आपत्ति भी जताई।

भाजपा के लीगल सेल के राष्ट्रीय सह संयोजक विवेक गोयल ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत चुनाव के दौरान अध्यात्मिक और दैवीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान अपराध की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन

बीजेपी ने अपनाया कड़ा रुख

arvind kejriwal attacks on bjp and narendra modi

बयान से नाराज बीजेपी दिल्ली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि पार्टी ने केजरीवाल के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें केजरीवाल ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए 'खुदा के साथ गद्दारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने यह बयान कुछ खास वोटरों को लुभाने के लिए दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed