फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal attacks Narendra Modi in Sanjiv Chaturvedi case

क्या इस 'अग्नि परीक्षा' में पास होंगे PM मोदी?

Sat, 23 Aug 2014 08:46 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal attacks Narendra Modi in Sanjiv Chaturvedi case

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संजीव चतुर्वेदी का मामला लिटमस टेस्ट साबित होगा। प्रधानमंत्री अगर ईमानदार अधिकारी को नहीं बचा सके तो आम लोगों के सामने उनकी कथनी और करनी का फर्क उजागर होगा।

विज्ञापन


केजरीवाल शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का इस्तीफा भी मांगा। उन्होंने कहा कि एम्स के सीवीओ संजीव चतुर्वेदी को साजिशन हटाया गया है। इस मामले में हर्षवर्धन सीवीसी की अनुमति न मिलने की झूठी दलील दे रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल का आरोप था कि चतुर्वेदी ऐसे मामलों की जांच कर रहे थे, जिससे कई नेताओं का हित टकरा रहा है। इसमें से एक मामला केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की डॉक्टर एसी अमीनी से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे मामले में भाजपा महासचिव जेपी नड्डा का हित टकरा रहा है। केजरी के मुताबिक, नड्डा के करीबी आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी के खिलाफ जितनी बार चतुर्वेदी ने जांच का शिकंजा कसा, नड्डा ने इन्हें हटाने की सिफारिशी चिट्ठी स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी।

केजरीवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसी साल मई में नई सरकार बनने के तीन दिन पहले चतुर्वेदी की नियुक्ति को सही बताते हुए मामला बंद करने की बात कही थी। लेकिन दो महीने बाद ही मंत्रालय ने यू टर्न ले लिया।

अफसर अपने कुत्ते करा रहे थे एम्स में इलाज

Arvind Kejriwal attacks Narendra Modi in Sanjiv Chaturvedi case

जिस एम्स में इलाज कराने के लिए लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ता है। उसी एम्स के कैंसर सेंटर में रसूखदार उप निदेशक प्रशासन (डीडीए) विनीत चौधरी ने अपने कुत्ते, सिम्पा का इलाज कराया। यही नहीं जब इस मामले ने तूल पकड़ा और संसद में सवाल उठा तब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के माध्यम से संसद में गलत जानकारी भी दी।

इस मामले को भी सीवीओ संजीव चतुर्वेदी ने उजागर किया था। एम्स के सीवीओ रहे संजीव चतुर्वेदी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि  वर्ष 2011 की जनवरी व फरवरी में एम्स के तत्कालीन डीडीए विनीत चौधरी ने अपने पालतू कुत्ते सिम्पा की रेडियोथेरेपी कैंसर सेंटर में कराई गई।

रविवार छुट्टी के दिन सेंटर के रेडियोथेरेपी सेंटर को खुलवाया गया और वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में सिम्पा को रेडियोथेरेपी दी गई। इस मामले में सीवीओ ने ड्यूटी पर रहे डॉ. वी सुब्रमणी, डीडीए विनीत चौधरी के ड्राइवर देवेंद्र कुमार, घरेलू नौकर मदन का भी बयान लिया गया। सभी के बयान से स्पष्ट हो गया कि सिम्पा का इलाज एम्स में हुआ था।

उस व सांसद शरद यादव ने संसद में इस संबंध में सवाल पूछे थे। जब तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को विनीत चौधरी ने बताया कि उनके कुत्ते का इलाज एम्स में नहीं किया गया है। यही जवाब स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed