फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal attacked on central government after cbi raids manish sisodia house said there is a conspiracy

केजरीवाल का हमला: जिस दिन दुनिया में बजा दिल्ली की शिक्षा क्रांति का डंका, उसके अगले सिसोदिया के घर पहुंची CBI

Fri, 19 Aug 2022 06:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

अरविदं केजरीवाल के मुताबिक, बीते 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। लेकिन अब दिल्ली के अच्छे काम नहीं रूकेंगे। 

विज्ञापन
arvind kejriwal attacked on central government after cbi raids manish sisodia house said there is a conspiracy
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड को अच्छे काम को रोकने की साजिश करार दिया है। अपनी बात के हक में उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स के पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर प्रकाशित खबर का हवाला दिया था, जिसमें सिसोदिया के काम की तारीफ की गई है। उनका आरोप है कि जिस दिन पूरी दुनिया दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की, उसके अगले ही दिन दिल्ली के शिक्षा मंत्री के घर सीबीआई जा धमकी। छापेमारी का स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहले के छापों की तरह इस बार भी सीबीआई के खाली हाथ लौटने की बात कही है।

विज्ञापन

 

अरविदं केजरीवाल के मुताबिक, बीते 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। लेकिन अब दिल्ली के अच्छे काम नहीं रूकेंगे। इसके लिए अरविंद केजरीवाल एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर पूरे देश से अपील की है कि भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए सभी साथ आएं। इस मिशन से जुड़ने के लिए नियत नंबर पर सभी देशवासी मिस्ड कॉल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया के घर चल रही छापेमारी के दौरान शुक्रवार दोपहर अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की। केजरीवाल ने कहा कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में खबर छपना बड़ा मुश्किल होता है। बृहस्पतिवार उसमें पहले पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की खबर छपी है। इसमें दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति की बात कही गई है। इससे हर दिल्लीवासी, हर भारतवासी का सीना चौड़ा है। इसके लिए सबको बधाई देते हुए केजरीवाल ने बताया कि इसमें उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की भी फोटो है। इसका मतलब यह भी है कि मनीष सिसोदिया को एक तरह से दिल्ली और देश का ही नहीं, दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है। यह बहुत ही गर्व की बात है। केजरीवाल ने कहा कि देश की निगेटिव खबरें में तो न्यूयार्क टाइम्स में छपती हैं। साल-दो साल पहले कोरोना से हो रही मौतों पर भी खबर छपी थी। लेकिन याद नहीं कि भारत के बारे में कोई इतनी बड़ी पॉजिटिव स्टोरी छपी हो। यह बहुत बड़ी बात है। 

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुधवार उन्होंने भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने के मिशन का एलान किया था। इसके अगले दिन ही यह खबर छप गई। एक तरह से कुदरत साथ दे रही है। देश के 130 करोड़ लोगों का जो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने का सपना है, वह सपना अब साकार होने लगा है। केजरीवाल के मुताबिक, भारत के बाद स्वतंत्र हुए बहुत से देश आगे निकल गए। भारत पीछे क्यों रह गया? अगर हम लोगों ने इन्हीं पार्टियों और इन्हीं नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले 75 साल भी देश आगे नहीं बढ़ेगा। इसके लिए देश के 130 करोड़ लोगों को साथ आना पड़ेगा। इसमें अड़चनें बहुत आएंगी। आज दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री घोषित किया गया है, लेकिन उनके घर रेड मारने के लिए सीबीआई पहुंच गई। तो अड़चनें बहुत आएंगी। 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सिसोदिया पर यह पहली रेड नहीं है। पिछले सात साल में मनीष के ऊपर न जाने कितनी बार रेड हुई है। सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत और खुद अपने ऊपर रेड की बात भी उन्होंने की। लेकिन कुछ नहीं मिला। अभी भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई अपना काम कर रही है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सीबीआई को हम अपना काम करने दें। सीबीआई को ऊपर से आदेश है कि इनको तंग करना है। ऊपर से आदेश है कि अड़चनें अड़ाओ। लेकिन इससे किसी भी हालत में काम को रुकने नहीं देना है। 

केजरीवाल ने जारी किया मिस्ड काल नंबर
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को नंबर-1 बनाने का काम अब इन नेताओं के भरोसे अगर देश को छोड़ दिया, तो ये लोग भारत को कभी आगे नहीं आने देंगे। हमेशा टांग खींचेंगे। अब देश के 130 करोड़ लोगों को मिलकर भारत को आगे लेकर जाना है। इसके लिए उन्होंने मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी किया। साथ ही अपील की कि जो लोग देश को सबसे आगे करना चाहते हैं, वह भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनते देखना चाहते हैं, वह इस मिशन से जुड़े और इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। खुद भी करें और दूसरों से भी करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed