{"_id":"5c9a80debdec22142901982c","slug":"arvind-kejriwal-attacked-on-bjp-supporters-raised-questions-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी-जोशी के सहारे केजरीवाल का हमला, भाजपा समर्थकों ने कहा-'अन्ना के साथ क्या किया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी-जोशी के सहारे केजरीवाल का हमला, भाजपा समर्थकों ने कहा-'अन्ना के साथ क्या किया'
Wed, 27 Mar 2019 01:13 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे बुजुर्गों का अपमान व हिंदू संस्कृति के खिलाफ बताया है।
केजरीवाल ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक दो ट्वीट किए। इनमें लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से अपने बुजुर्गों- लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का अपमान किया है, यह हिंदू संस्कृति के खिलाफ है। हिंदू धर्म में हमें बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया गया है।
अगले ट्वीट में केजरीवाल ने सवाल किया कि जिन्होंने घर बनाया, उन्हीं बुजुर्गों को घर से निकाल दिया? जो अपने बुजुर्गों का नहीं हो सकता वो किसका होगा? क्या यही भारतीय सभ्यता है? केजरीवाल ने आगे लिखा कि हिंदू संस्कृति तो यह नहीं कहती कि बुजुर्गों को बेइज्जत करो।

देश के लोग चर्चा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व सुषमा स्वराज की बेइज्जती क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री के हमले का हालांकि भाजपा के किसी बड़े नेता ने जवाब नहीं दिया, लेकिन कई यूजर्स ने अरविंद केजरीवाल को उनके आंदोलन के दिनों के साथी रहे समाजसेवी अन्ना हजारे, शांति भूषण जैसे बुजुर्गों की याद दिलाते हुए ट्रोल करने की कोशिश की।