Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने किया 'मेक इंडिया नंबर वन' अभियान का एलान, कल हिसार से करेंगे शुरूआत
केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी देश में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिसार से यह अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।
हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरुआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूँ। https://t.co/GlfLRky8vx
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 6, 2022
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।
सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को जाम मुक्त करेंगे: केजरीवाल
सीएम ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को हम जल्द ही जाम मुक्त करेंगे। आज PWD के साथ बैठक कर पूरे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। ऐसे कोरिडोर जहां ज्यादा जाम लगता है उन्हें जाम-मुक्त करने के लिए वहां सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर अंडरपास, फ्लाई ओवर और फुटओवर ब्रिज बनाएंगे।
भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
दिल्ली भाजपा नेताओं ने कथित शराब घोटाले को लेकर आप सरकार से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हटाने की अपनी मांग को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 20 मेट्रो स्टेशनों और अन्य प्रमुख स्थानों के बाहर चलाए जा रहे अभियान में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।