फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal announces Make India Number One campaign

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने किया 'मेक इंडिया नंबर वन' अभियान का एलान, कल हिसार से करेंगे शुरूआत

Tue, 06 Sep 2022 01:11 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Sep 2022 01:11 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।
 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal announces Make India Number One campaign
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी देश में मेक इंडिया नंबर वन अभियान शुरू करेगी। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिसार से यह अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत प्रदेश के कोने-कोने से युवा उनसे संवाद कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।

सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को जाम मुक्त करेंगे: केजरीवाल
सीएम ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर 77 प्वाइंट्स को हम जल्द ही जाम मुक्त करेंगे। आज PWD के साथ बैठक कर पूरे प्लान पर विस्तार से चर्चा की। ऐसे कोरिडोर जहां ज्यादा जाम लगता है उन्हें जाम-मुक्त करने के लिए वहां सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर अंडरपास, फ्लाई ओवर और फुटओवर ब्रिज बनाएंगे।

भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
दिल्ली भाजपा नेताओं ने कथित शराब घोटाले को लेकर आप सरकार से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हटाने की अपनी मांग को लेकर मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 20 मेट्रो स्टेशनों और अन्य प्रमुख स्थानों के बाहर चलाए जा रहे अभियान में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed