फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arun Jaitley condition worsen removed from ventilator kept on ECMO in AIIMS

अरुण जेटली की हालत नाजुक, वेंटिलेटर से हटाकर ECMO पर रखा गया, मिलने पहुंच रहे कई नेता

Sun, 18 Aug 2019 09:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 18 Aug 2019 09:50 AM IST
सार

  • पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक।
  • शनिवार को मायावती, नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एम्स पहुंचे थे।
  • एम्स प्रबंधन ने भी जेटली का मेडिकल बुलेटिन जारी करना बंद कर दिया है।

 

विज्ञापन
Arun Jaitley condition worsen removed from ventilator kept on ECMO in AIIMS
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांस लेने में तकलीफ के बाद पिछले 10 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को भी उनसे मिलने के लिए सियासी नेताओं का आना जारी है।  रविवार सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत एम्स पहुंचे और एम्स के कार्डिएक न्यूरो सेंटर में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री के परिजनों से मुलाकात की।  उनके बाद दोपहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे। 

विज्ञापन

 


इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, यूपी की पूर्व सीएम मायावती, सतीश मिश्रा, सतपाल मलिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार एम्स पहुंचे थे। उधर एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है। वेंटीलेटर से भी फायदा न होने के कारण अरूण जेटली को एक्मो पर रखा है। डॉक्टरों का कहना है कि अरूण जेटली अभी भी सांस नहीं ले पा रहे हैं। आईसीयू में भर्ती होने के कारण किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। ट्रैकसटॉमी के जरिए अरूण जेटली को सांसें देने की प्रक्रिया की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल हालत काफी नाजुक होने के कारण भविष्य के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बताया जा रहा है कि परिजनों की अपील के बाद एम्स प्रबंधन ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का मेडिकल बुलेटिन जारी करना बंद कर दिया है। बीती रात भी एम्स में गृहमंत्री अमित शाह पूर्व वित्त मंत्री के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। कार्डिएक न्यूरो सेंटर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उनके इलाज के लिए कई डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें कार्डियोलॉजी, डायबिटीज, लंग्स, कैंसर स्पेशलिस्ट सीनियर फैक्ल्टी को रखा गया है। 


बताया जा रहा है कि उनकी ट्रैकसटॉमी की गई है, ताकि बीच बीच में उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सके। इसी बीच उनकी तबियत फिर बिगड़ जाने की वजह से एक्स्ट्रा-कॉरपोरियल मैम्ब्रेन ऑक्सीजेनेशन (श्वष्टरूह्र) पर रखा गया है। हालांकि इस बारे में एम्स की तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed