फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Artificial rain may be used again in Delhi, IIT Kanpur is reviewing it.

Delhi NCR News: दिल्ली में फिर हो सकता है कृत्रिम बारिश का प्रयोग, आईआईटी कानपुर कर रहा समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
- पिछले साल अक्तूबर के अंत में दिल्ली में क्लाउड-सीडिंग के दो परीक्षण किए गए थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में एक बार फिर कृत्रिम बारिश (क्लाउड-सीडिंग) का प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर पिछले साल किए गए परीक्षणों के नतीजों की समीक्षा कर रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल अक्तूबर के अंत में दिल्ली में क्लाउड-सीडिंग के दो परीक्षण किए गए थे। यह परीक्षण दिल्ली के पर्यावरण विभाग और आईआईटी कानपुर के बीच 25 सितंबर 2025 को हुए समझौते के बाद शुरू हुए थे। हालांकि, यह प्रयोग बारिश कराने में सफल नहीं रहे। आईआईटी कानपुर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उस समय बादलों में नमी की कमी थी, जिसकी वजह से बारिश नहीं हुई। संस्थान का कहना है कि इन परीक्षणों से मिले अनुभव भविष्य में बेहतर योजना बनाने और सही मौसम की पहचान करने में मदद करेंगे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, क्लाउड-सीडिंग एक वैज्ञानिक तकनीक है, जिसमें बादलों में विशेष रसायन जैसे सिल्वर आयोडाइड और नमक के कण छोड़े जाते हैं। इससे बादलों में पानी की बूंदें बनने की प्रक्रिया तेज होती है और बारिश की संभावना बढ़ती है। पिछले परीक्षणों में भी ऐसे ही रसायनों वाले फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इन परीक्षणों से कुछ इलाकों में हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों (पार्टिकुलेट मैटर) के स्तर में कमी आई थी।
विज्ञापन


अब आईआईटी कानपुर ने नए सिरे से प्रयोग करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मांगी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुराने नतीजों की समीक्षा के बाद ही नए परीक्षण की तारीख तय की जाएगी। वहीं, दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सलाह से आगे भी ऐसे प्रयोग किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed