{"_id":"002b4d363041fa20349053b16fe8a7bf","slug":"arson-in-a-pub-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड का पालन करने को कहा तो पब मैनेजर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड का पालन करने को कहा तो पब मैनेजर की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 25 Jul 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएफ फेस दो के साइबर हब में अज्ञात युवकों को ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहना मैनेजर को भारी पड़ा। मामला शुक्रवार रात का है।
विज्ञापन
युवकों ने मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने घायल मैनेजर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
साइबर हब में दुकान संख्या 201-202 में सूत्र रेस्टोरेंट है। इसके भीतर पब भी बना हुआ है। शुक्रवार रात 10-12 युवक यहां आए। इनके साथ कुछ युवक ऐसे भी थे जिन्होंने चप्पलें पहन रखी थीं।
पब के प्रबंधक अनूप मलिक ने उनसे बगल में रखे हुए जूते पहन कर भीतर जाने के लिए कहा। जिस पर वह भड़क गए। उन्होंने मलिक की पिटाई कर दी। घायल मैनेजर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पब के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। उसी के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने का प्रयास करेगी।
पहले भी होती रही है मारपीट
-शहर के पब में ड्रेस कोड को लेकर मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। गुड़गांव-महरौली रोड पर स्थित एक मॉल के पब में इस तरह के छह-सात मामले दर्ज हो चुके हैं।