फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrind Kejriwal complains of BJP to chief election official.

बिना सबूत भाजपा की शिकायत करने EC पहुंचे केजरी

Tue, 28 Oct 2014 08:29 AM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
Arrind Kejriwal complains of BJP to chief election official.

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव से मुलाकात की। उनके साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह व दिलीप पांडेय भी पहुंचे। आप प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की कि भाजपा दिल्ली में फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवा रही है।

विज्ञापन


इस मामले की जांच कराने की मांग की गई। हालांकि इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी मतदाता बनवाने के साथ आप समर्थकों को नाम वोटर लिस्ट से कटवा रही है।
विज्ञापन


एक फर्जी वोटर बनवाने के लिए 1500 रुपये दिए ज रहे हैं। जबकि नाम कटवाने के लिए 200 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की कि पिछले दिनों बनाए गए नए वोटर को नाम ऑनलाइन किएं जाएं। इसमें उनका भी नाम दिया जाए, जिनका नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। इससे फर्जी वोटर के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप कर रही केंद्र के जवाब का इंतजार

Arrind Kejriwal complains of BJP to chief election official.

अमूमन उम्मीदवारों के नामों का सबसे पहले ऐलान करने वाली आम आदमी पार्टी फिलहाल मंगलवार तक इंतजार करने के मूड में है। पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों केचयन की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है। आप का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब के बाद ही साफ हो सकेगा कि तीन सीटों पर चुनाव होगा या विधान सभा भंग होगी।

महाराष्ट्र व हरियाणा केचुनाव परिणामों के बाद आप को ज्यादा संभावना इसी बात की लग रही है कि विधानसभा भंग हो जाए। ऐसे में पार्टी का इंतजार करना बेहतर लग रहा है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अगर विधानसभा भंग नहीं होती तो एक सप्ताह के भीतर तीनों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

वहीं, दिल्ली के त्रिलोकपुरी हिंसा के मामले में आप ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले की जांच करनी चाहिए कि हिंसा के दौरान पीसीआर को करीब 192 कॉल किसने की है। इनमें से ज्यादातर कॉल्स में पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

आप का आरोप है कि भाजपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार वैद्य की भूमिका शक के घेरे में है। उन्होंने इस दौरान अपने मोबाइल से लगातार संदेश भेजे हैं। लिहाजा उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed