फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arrests of Al-Qaeda India chief, was sent for terrorist training

आतंकी: जानिए पांचवी पास कैसे बना अलकायदा का भारतीय चीफ

Wed, 16 Dec 2015 11:55 PM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrests of Al-Qaeda India chief, was sent for terrorist training

अलकायदा के भारत चीफ मो. आसिफ जब आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गया था तो वह अपने साथ दो और युवकों रेहान व सर्जिल को ले गया था।

विज्ञापन


रेहान दिल्ली में रह रहा है, मगर मूलरूप से संभल का ही रहने वाला है। सर्जिल भी संभल, यूपी के रहने वाला है। दोनों अभी पाक-अफगानिस्तान बॉर्डर पर है।

पांचवीं तक पढ़ा आसिफ हरकत उल मुजाहिद्दीन से प्रभावित होकर जेहादी बना था। मौलाना आसिम उमर के जूनियर सैयद अख्तर उर्फ कासिम के कहने पर मो. आसिफ पाकिस्तान जाने के लिए तैयार हो गया। मो. आसिफ ने दो स्थानीय युवकों रेहान व सर्जिल को जेहादी बनाया।

ऐसे आसिफ पहुंचा अफगानिस्तान

arrests of Al-Qaeda India chief, was sent for terrorist training

कासिम ने ही इन लोगों के फंड का प्रबंध किया था। ये तीनों 23 जून, 2013 को नई दिल्ली से फ्लाइट से तेहरान, ईरान पहुंचे। यहां ये एक होटल में रुके।


कुछ दिन बाद इन्हें होटल में जेहेदन के एयर टिकट उपलब्ध कराए गए। जेहेदन से ये सारवन पहुंचे। यहां से ईरान-पाक बॉर्डर पर पहुंचे। इन्होंने पैदल ही ईरान-पाक बॉर्डर पार किया।

बॉर्डर से कासिम का संपर्क उन्हें कार से क्वेटा ले गया। यहां से मोटरसाइकिल से घाजनी, अफगानिस्तान पहुंचे। सुमाली, वजीरिस्तान में इनकी मुलाकात अन्य भारतीय आतंकी अस्सद (कोड नेम) उर्फ उस्मान से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कैंपों में अलग-अलग आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया

arrests of Al-Qaeda India chief, was sent for terrorist training

उस्मान भी संभल, यूपी का रहने वाला है। इसके अलावा कासिम उर्फ सैयद अख्तर से भी मुलाकात हुई। कासिम भी दीपा सराय, संभल, यूपी का रहने वाला है।


मौलाना आसिम उमर का असली नाम सनाउलहक उर्फसन्नू है और यह भी संभल, यूपी का रहने वाला है। ये वर्ष 1995 में पाकिस्तान गया था। मो. आसिफ व अन्य को कई कैंपों में अलग-अलग आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेजा गया।

वजीरिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान अमेरिकी सेना ड्रोन हमला कर रही थी। इस हमलों में तेहरीक  ए तालिबान का चीफ पाकिस्तान निवासी हकीमुल्लाह मेहसूद समेत दो मारे गए थे। ड्रोन हमले के चलते पाकिस्तान में उनके ठिकाने बदल दिए गए थे। इन्हें हथियारों के अलावा तरह-तरह की ट्रेनिंग दी गई थीं।

विज्ञापन

ऐसे बना दिया गया भारत का चीफ

arrests of Al-Qaeda India chief, was sent for terrorist training

ट्रेनिंग के बाद मौलाना उमर ने मो. आसिफ को महत्वपूर्ण बैठक के लिए बुलाया। उसे बताया गया कि अलकायदा के चीफ अल जवाहारी का साला बैठक (अलकायदा की ग्रांड काउंसिल) को संबोधित करेगा।


भारत  के मो. आसिफ व मौलाना आसिम उमर ऐसे शख्स हैं जो पहली बार अलकायदा की हाईप्रोफाइल बैठक में शामिल हुए हैं। अलकायदा की ये हाईप्रोफाइल बैठक मीरान शाह में हुई।

इस बैठक में मो. आसिफ को एक्यूआईएस के लिए भारत का चीफ घोषित किया गया। जबकि आसिम उमर कोएक्यूआईएस (साउथ एशिया) का आमिर (पद) घोषित किया गया। साउथ एशिया में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed