फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arrested MD and former MD of Evinix company for fraud

फर्जीवाड़े में इवीनिक्स कंपनी के एमडी व पूर्व एमडी गिरफ्तार, फर्जी कागज पर लिया था लोन

Tue, 24 Jul 2018 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arrested MD and former MD of Evinix company for fraud
arrested

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सरकारी इकाई आईएफसीआई फैक्टर लिमिटेड को करीब सवा चार करोड़ रुपये चूना लगाने के आरोप में इवीनिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी राकेश गुप्ता और पूर्व एमडी कृष्ण मुरारी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 
शाखा के अतिरिक्त आयुक्त शुभाशीष चौधरी ने बताया कि वर्ष 2016 के दिसंबर माह में आईएफसीआई फैक्टर लिमिटेड ने इवीनिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। जांच में पता चला कि इवीनिक्स इंडस्ट्रीज ने आईएफसीआई से वर्ष 2010 में फर्जी दस्तावेज के जरिए लोन लिया था। इसके लिए कंपनी ने फर्जी इनवॉयस और ट्रांसपोर्ट बिल लगाए थे।
विज्ञापन


बिल एशियन रिर्सोसेज लिमिटेड कंपनी की गारंटी पर दिया गया था। बाद में लोन की रकम चुकता नहीं करने पर सूरत सरकारी इकाई कंपनी का घाटा 6.38 रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद लोन को एनपीए के दायरे में डाल दिया गया। इस सूचना के बाद पुलिस ने एशियन रिर्सोसेज और इवीनिक्स इंडस्ट्रीज कंपनियों की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि कंपनियों को दो सगे भाई राकेश और कृष्ण मुरारी चलाते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता कंपनी से लोन की रकम मिलने के बाद रकम को एशियन रिर्सोसेज कंपनी के खाते से इवीनिक्स इंडस्ट्रीज कंपनी के खाते में डाल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed