{"_id":"bed2dd9b5b56aec0563fca692a78f1c5","slug":"arrested-four-smugglers-trafficking-are-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः ट्रक में बेजुबानों की करते थे तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः ट्रक में बेजुबानों की करते थे तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर मवेशी तस्करों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, चार तस्करों को ट्रक समेत दबोच लिया गया है जबकि एक भागने में सफल रहा। घटना जयपुर-दिल्ली एनएच-8 स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के निकट की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को रविवार दोपहर सूचना मिली कि राजस्थान की तरफ से तस्करी के लिए पशुओं को ट्रक में भरकर लाया जा रहा है। पुलिस और गौरक्षा दल ने खेड़कीदौला टोल प्लाजा के निकट नाकाबंदी की।
विज्ञापन
सभी वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे पारस दूध लिखे ट्रक को पुलिस ने रुकवाया। चालक ने पहले तो दूध का ट्रक होने की बात कही। लेकिन जांच शुरू करने पर डर से एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
साथ ही ट्रक को पुलिस वालों पर चढ़ाने का प्रयास किया। गोली चलने से पुलिसकर्मी तो बच गए, लेकिन आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत मच गई। मौके का फायदा उठाते हुए एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को चारों तरफ से घेरकर चार तस्करों को दबोच लिया। ट्रक की जांच में 13 मवेशी बरामद किए गए।
इन्हें गौरक्षा दल की मदद से बसई गौशाला में छुड़वाया गया। पकड़े गए सभी आरोपी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले है। पुलिस को शक है कि पशुओं को तस्करी के लिए ले जाने के लिए इनके अलावा और भी लोग ट्रक के आगे-पीछे गाड़ियों में रेकी कर रहे थे। हालांकि, कार्रवाई को देखते हुए वे फरार हो गए। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा पुलिस पर जानलेवा हमले के का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।