Delhi: हरियाणा में एक ही दिन दो लोगों की हत्या करने वाला गिरफ्तार, जयमीत पर पुलिस ने रखा था 60 हजार का इनाम
आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया है कि उसने रेकी करने के बाद अपने विरोधी गैंग के दो बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह दिल्ली के नांगलोई इलाके में छिपकर रह रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा हरियाणा में एक ही दिन में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर फरार चल रहे इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोगी गिरोह का शूटर है। आरोपी की पहचान गांव बादली झज्जर, हरियाणा निवासी जयमीत उर्फ मोनू (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया है कि उसने रेकी करने के बाद अपने विरोधी गैंग के दो बदमाशों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह दिल्ली के नांगलोई इलाके में छिपकर रह रहा था। हरियाणा पुलिस ने जयमीत की गिरफ्तारी पर 60 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने जयमीत की गिरफ्तारी की जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी है।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के नेतृत्व वाली टीम को हत्या में फरार चल रहे इनामी बदमाश के बारे में जानकारी मिली। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी महरौली इलाके में अपने साथी से मिलने के लिए आने वाला है। फौरन एसीपी उमेश बर्थवाल व अन्य की टीम गठित की गई।
टीम ने ट्रैप लगाकर मुखबिर के इशारे पर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े जाने के समय आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस मिले। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मामले दर्ज हैं।