सोहना गैंगरेपः पीड़िता और ऑटो चालक के दावों में उलझी ने पुलिस, किसकी बात पर करे यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सोहना में महिला से गैंगरेप मामले की जांच कर रही पुलिस वारदात के बाद सफेद रंग स्विफ्ट कार तलाश कर रही थी। ऑटो चालक के हिरासत में लिए जाने के बाद पता चला कि आरोपी काले रंग की सेंट्रो से थे।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा था कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में छानबीन की मगर कार तक नहीं पहुंच सके। इसी बीच जांच कर रही पुलिस टीम ने सोहना से आटो चालक को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ में पता चला कि काले रंग की सेट्रो में आरोपी सवार थे।
पुलिस ऑटो चालक से मिली जानकारी के बाद आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीसीपी क्राइम सुमित कुमार का कहना है कि ग्रेनो पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करेगी।
स्केच बनवाने की तैयारी में पुलिस
गैंगरेप की पीड़िता जिस मकान में 15 दिन से किराये पर रह रही थी। वहां नहीं पहुंची। आस-पास के लोगों को उसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि मूल रुप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली महिला अपनी पहचान छुपाने के लिए मकान बदल-बदल कर रह रही थी।
ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम समेत पुलिस की तीन टीमें इस मामले के खुलासे में लगी हैं। पुलिस ने जेल से बाहर दोनों क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि गुरुग्राम से तीनों आरोपी महिला को ग्रेटर नोएडा ही क्यों लाए। कहीं ग्रेटर नोएडा से आरोपियों का कोई संबंध तो नहीं है।
आरोपियों के पकड़े न जाने पर महिला और ऑटो चालक से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इनके स्केच बनवाने की तैयारी कर रही है। जिससे आरोपियों की पहचान आसान हो सके।