फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around Rs 4 lakhs have been looted from a businessman in Delhi's Kashmere Gate area

Delhi: कश्मीरी गेट इलाके में कारोबारी से साढ़े चार लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Jun 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कारोबारी से 4.50 लाख रुपये की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Around Rs 4 lakhs have been looted from a businessman in Delhi's Kashmere Gate area
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में प्रगति मैदान टनल में लूटपाट के बाद के बाद अब एक और लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कारोबारी से 4.50

विज्ञापन

लाख रुपये की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहदरा निवासी खोया कारोबारी सुनील कुमार जैन (56) अपनी स्कूटी से खोया मंडी से घर लौट रहे थे। जैसे ही यह कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर पहुंचे तो दो बदमाशों ने जबरन इनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। आरोपी इनसे रुपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने इनको गोली मारने की धमकी दी और इनसे स्कूटी की चाबी छीनकर स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में साढ़े चार लाख रुपये मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed