फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Around four thousand buses are running on Delhi's roads, passengers also increase

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं करीब चार हजार बसें, यात्री भी बढ़े 

Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Around four thousand buses are running on Delhi's roads, passengers also increase
बस यात्रा शुरू... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान बस सेवाएं शुरू होने के बाद से बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जहां जरूरी एहितयात बरते जा रहे हैं तो पिछले तीन दिनों में यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 3.5 लाख से अधिक हो गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर  सड़कों पर दौड़ने वाली बस में 20 से अधिक यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। एहितयात के तौर पर पिछले गेट से ही ही यात्री प्रवेश कर सकेंगे तो बस स्टॉप पर उतरने के लिए आगे के गेट का प्रयोग करना होगा।  
विज्ञापन


यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें बस में सवार होने देने के निर्देश दिए गए हैं।  19 मई को 2259 बसें, 20 को 3535 जबिक 21 मई को डीटीसी और क्लस्टर की 3983 बसें सड़कों पर संचालित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों के दौरान बसों के साथ साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 19 को 157731 जबकि 21 को 352661 यात्रियों ने बसों में सफर किया। डीटीसी और क्लस्टर की फिलहाल 6348 बसें हैं। 


डीटीसी की ओर से राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों सहित कोविड-19 महामारी से निपटने में जुटे विभागों को भी बस सेवाएं मुहैया की जा रही हैं। इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से प्रवासी श्रमिकों को भी रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाया जा रहा है। बसों में कोरोना संक्रमण न बढ़े इसके लिए बसों को रोजाना डीपो से निकलने और वापसी पर डिसइंफेक्ट किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed