डूसू चुनाव 2019: तीन सीटों पर एबीवीपी जीती, एक पर एनएसयूआई रही विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने शानदार जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों जबकि एनएसयूआई ने एक सीट पर जीत हासिल की है। बता दें कि शुरुआती रुझानों में सभी चार सीटों पर एबीवीपी आगे चल रही थी।
गौरतलब है कि मतदान होने के साथ ही 16 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी और आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में कुल मतदान प्रतिशत 39.9 रहा।
सुबह की पाली में संपन्न हुए चुनाव में लगभग 40 फीसदी मतदान हुआ, जो बीते साल से काफी कम है। शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। देर रात तक शाम की पाली का मतदान प्रतिशत घोषित नहीं किया गया था।
डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह की पाली के कॉलेजों में एक-दो कॉलेजों में ईवीएम खराबी की सूचना थी, जिसे ठीक कर लिया गया। कुछ कॉलेजों में नए विद्यार्थियों के मतदान नहीं कर पाने की भी सूचना है।
दरअसल, कई छात्रों की फीस 31 अगस्त के बाद जमा हुई, इसलिए वह वोट नहीं दे सके। चुनाव समिति की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दोनों पाली में मतदान औसतन 39.9 फीसदी के बीच रहा। प्रशासन को कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
कॉलेजों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर तय समय पर सुबह 8.30 पर मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। एक बजे तक जिन छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया उन्हें वोट डालने दिया गया। कॉलेज के गेट पर पहचान पत्र देखकर ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था।
पुलिस भी प्रवेश के समय जांच कर रही थी। शुरू में वोटिंग की रफ्तार कम थी, लेकिन इसके बाद इसमें बढ़ोतरी हुई। कहा जा रहा है कि बीते साल के मुकाबले में मतदान प्रतिशत इस बार कम रहा हैै। सांध्यकालीन कॉलेजों में दोपहर तीन बजे शुरू हुई वोटिंग रात 7:30 बजे संपन्न हुई। मतदान के बाद सभी मशीनों को सील कर दिया गया। मतगणना पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि श्यामलाल ईवनिंग कॉलेज में 41 फीसदी, एआरएसडी में 48, देशबंधु में 37.44, भगिनी निवेदिता में 27, वेंकटेश्वर कॉलेज में 32, राजधानी में 43, रामानुजन कॉलेज में 34 और अरबिंदो कॉलेज में लगभग 33.4 फीसदी मतदान हुआ। लॉ फैकल्टी में भी इस बार कम मतदान होने की सूचना है।
कुछ वर्षों का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2011 35.00
वर्ष 2012 40.40
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.00
वर्ष 2017 42.80
वर्ष 2018 44.46
वर्ष 2019 39.9 लगभग