फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   around 18 crore fine on builders of 1053 projects notice to deposit in 15 days

एक हजार प्रोजेक्टों के बिल्डरों पर 18 करोड़ जुर्माना, 15 दिनों में पैसे जमा कराने को कहा

Mon, 02 Sep 2019 05:46 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 02 Sep 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
around 18 crore fine on builders of 1053 projects notice to deposit in 15 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
यूपी रेरा ने 1053 प्रोजेक्टों के बिल्डरों पर 18.53 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इनमें बिल्डरों ने 800 प्रोजेक्ट को पूरा करने की कार्ययोजना नहीं दी है। उन पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं 253 प्रोजेक्टों की तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं दिए जाने पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी 29 जुलाई को रेरा ने समीक्षा बैठक में जुर्माना लगाने का फैसला लिया था। मामले में अब बिल्डरों को अब नोटिस जारी कर 15 दिनों में जुर्माने की राशि जमा कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


हर साल पंजीकृत बिल्डरों को यूपीरेरा को अपनी कार्ययोजना देनी होती है। इसमें बताना होता है कि कितना काम हो गया है और कितना काम बाकी है, लेकिन इस बार 800 प्रोजेक्टों की वार्षिक कार्ययोजना बिल्डरों ने नहीं दी। इनमें बड़ी संख्या में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बिल्डर शामिल हैं। इन सभी बिल्डरों को 15 दिनों में 2-2 लाख रुपये जमा कराने होंगे। 
विज्ञापन


यूपी रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि वार्षिक कार्ययोजना देने के बाद बिल्डरों को तिमाही प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी होती है। जिसमें बताना होता है कि हर तीन माह के दौरान प्रोजेक्ट में क्या-क्या काम कराया गया, लेकिन इस बार 253 प्रोजेक्टों के बिल्डरों ने रिपोर्ट नहीं दी है। रेरा ने इन परियोजनाओं के बिल्डरों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने फिर बैठक कर फैसले को अंतिम रूप दिया। उसके बाद बिल्डरों को नोटिस भेजना शुरू किया गया है। 15 दिनों में पैसे जमा नहीं कराने पर रेरा रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर वसूली करेगा। प्रोजेक्ट के बारे में रिपोर्ट नहीं देने वाले बिल्डरों को नोटिस जारी भेजे जा रहे है। 15 दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा करनी होगी। साथ ही वार्षिक और तिमाही रिपोर्ट भी जमा करनी होगी। - बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed