{"_id":"05ae6090b1271b71acbfec5690c8d8f1","slug":"army-was-on-duty-when-the-wife-s-body-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर गया फौजी तो फांसी से लटकती मिली पत्नी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर गया फौजी तो फांसी से लटकती मिली पत्नी की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के बाद ड्यूटी पर रवाना हुए फौजी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी निवासी कामेश्वर भारतीय सेना में सिपाही है। उसका विवाह पांच मई 2014 को शकूराबाद, यूपी निवासी पूनम से हुआ था। करीब एक माह पहले कामेश्वर छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
छुट्टी समाप्त होने पर मंगलवार की रात वह ड्यूटी ज्वाइन करने वापस हो गया। घर पर उसकी पत्नी पूनम और बूढ़ी मां ही रह गईं। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे पूनम का शव कमरे के भीतर फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन
सास ने पड़ोसियों और पुलिस सूचना दी। मृतका के पिता शिव कुमार ने दामाद कामेश्वर और उसकी मां के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। शिव कुमार का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसका दामाद स्कार्पियो की मांग करते हुए बेटी को परेशान कर रहा था।
गाड़ी देने में उन्होंने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। एसएचओ सारन तोताराम ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।