{"_id":"4e0cb6d0d955bee9199b27626c94fbad","slug":"army-school-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की लापरवाही थी आर्मी स्कूल बस हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की लापरवाही थी आर्मी स्कूल बस हादसा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में आर्मी पब्लिक स्कूल बस हादसे में सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
पता चला है कि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से आर्मी स्कूल को सर्दी की छुट्टियों की सूचना ही नहीं भेजी गई थी। आर्मी स्कूल पर डीएम के छुट्टियों के आदेश की अवहेलना का आरोप लगा है।
सिटी मजिस्ट्रेट एस सी शुक्ल ने बताया कि जांच में पाया गया कि 15 जनवरी की रात जिन स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद की ओर से डीएम के छुट्टी बढ़ाने संबंधित आदेश का ईमेल भेजा गया था, उसमें आर्मी पब्लिक स्कूल शामिल नहीं था।
विज्ञापन
स्कूल को डीएम के आदेश की जानकारी नहीं मिल पाई थी। जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में तैयार करके डीएम को भेज दी जाएगी।
मालूम हो कि 16 जनवरी की सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए थे। एक बच्चे करन का डॉक्टरों को एक पैर काटना पड़ा था जबकि दूसरे छात्र नवीन की दोनों हाथों की ग्राफ्टिंग की गई है।
विज्ञापन