फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army man got unconscious in jhelum express

क्या आप जानते हैं कौन है फौजी योगेश वीर?

Mon, 03 Feb 2014 05:24 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Feb 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
army man got unconscious in jhelum express

जम्मूतवी से पुणे के बीच चलने वाली झेलम एक्सप्रेस में बेहोशी की हालत में एक फौजी के मिलने का मामला सामने आया है। सूचना पर रेल अधिकारियों ने उसे गाड़ी से उतारकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। फौजी कहां का रहने वाला है और किस यूनिट में तैनात है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मूतवी से पुणे के बीच चलने वाली 11078 झेलम एक्सप्रेस से योगेश वीर नाम का एक फौजी सफर कर रहा था। रविवार दोपहर में रेल अधिकारियों को सूचना मिली की एक फौजी एस-5 नंबर की बोगी में बेहोशी की हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रेल अधिकारी प्लेटफार्म पर पहुंच गये। करीब 12.25 मिनट पर जब गाड़ी फरीदाबाद स्टेशन पहुंची तो उतारकर बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। फौजी को अस्पताल में भर्ती कराने वाले आरपीएफ के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि फौजी के मुंह से झाग निकल रहा था।


ऐसा लगता है कि वह किसी जहरखुरानी का शिकार हो गया था। उन्होंने बताया कि उसके आई कार्ड से ही नाम पता चला है लेकिन वह कहां का रहने वाला है और किस यूनिट में तैनात है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed