फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

तावडू़ में हालात सामान्य लेकिन नहीं हटेगा कर्फ्यू

Wed, 11 Jun 2014 07:26 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

सड़क दुर्घटना को लेकर तावडू में दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन ने बुधवार को कर्फ्यू में करीब 12 घंटे की ढील दी।

विज्ञापन


इस बीच दो दिनों बाद कस्बे के बाजार, स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि खुले। इसके बावजूद सड़कों पर चहल-पहल नजर नहीं आई। वहीं शाम सात बजे के बाद प्रशासन ने फिर 13 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान बैंक कालेज, बाजार तो खुले, मगर वहां  रौनक नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हटेगा कर्फ्यू?

army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

प्रशासन ने हालात सामान्य करने के लिए दिन भर राहत देने के बाद शाम सात बजे फिर से अगले 13 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया। उपायुक्त मेवात आरसी वर्मा ने बताया कि इस दौरान कोई वारदात होने की सूचना नहीं है। रविवार शाम तक हालात ठीक होने पर कर्फ्यू हटाने पर विचार किया जाएगा।

फिलहाल, दोनों पक्षों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में ढील के दौरान बाजार या बैंक में लोग आने से कतराते दिखे। यहां के मेन बाजार, बावला रोड, पुरानी अनाजमंडी, नूंह रोड, टोदी रोड, पंचगांवा रोड आदि की दुकानें बंद रहीं।

उपायुक्त ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान घायल हुए लोगों का हालचाल लेने के लिए प्रशासन के कुछ लोगों को भेजा गया। उन्होंने रिपोर्ट दी है कि घायल लोगों के हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

हादसे के बाद हुआ था बवाल

army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

तावड़ू नगर पालिका क्षेत्र में फिलहाल हरियाणा पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स व बीएसएफ के करीब 1500 जवानों को तैनात हैं। ये लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे रहे हैं।

गौरतलब है कि चार दिन पहले डंपर की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक व परिचालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद क्षेत्र में दो समुदाय के बीच विवाद पैदा हो गया था।

राजनीतिक माहौल भी गरम

army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

तावडू की घटना को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। यहां नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें अधिक दिलचस्पी भाजपा नेता दिखा रहे हैं।

भाजपा नेता मनोहर लाल खटटर, युवा भाजपा नेता कुंवर अरिदमन सिंह बिल्लू आदि बुधवार को यहां पहुंचे। इसी तरह इनेलो के वरिष्ठ नेता गोपीचंद गहलौत के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता यहां पहुंचे और मेवात के एसपी सिरमदीप सिंह से मुलाकात कर शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील की।

आम आदमी पार्टी की मेवात इकाई के एडवोकेट रमजान चौधरी, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक शहीदा खान, युवा भाजपा नेता जाहिद हुसैन बाई ने कहा कि तावडू की घटना को अफवाहों ने अधिक बल दिया। उन्होंने प्रशासनिक विफलता को भी इसका अहम कारण बताया।

कहीं लंगर तो कहीं बंटे पैकेट

army gives 12 hours relaxation on curfew in mewat area

उधर, कस्बे में शांति बहाली को लेकर बुधवार की सुबह पुरानी अनाज मंडी में तावडू-सोहना के मौजिज लोगों की बैठक हुई। जिसमें घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान हालात सामान्य बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

बैठक में बाबू रविन्द्र गुप्ता,श्याम सुंदर गुप्ता, पप्पू चेयरमेन,नवीन गोयल,ओमी गोगिया,आरती गर्ग,महेश जांगडा,महेन्द्र गर्ग,संजय शर्मा,चेतन पुरी, पवन खटाना,सचिन गर्ग, अशोक गर्ग, नगर पार्षद सुशील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मोहित गर्ग आदि मौजूद थे।

दूसरी तरफ सोहना की एक गैर सरकारी स्वयं सेवी संस्था के लोगों ने बुधवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान पटेल नगर व पटौदी रोड पर बसे परिवारों को बीच पैक सब्जियां वितरित कीं। इसकी अगुआई कांग्रेसी नेता बाबू रविन्द्र गुप्ता ने की। इसी तरह कुछ लोगों ने पुरानी अनाज मंडी,सुभाष मार्केट व थानेवाली गली के समीप लंगर चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed