{"_id":"68ffa0447b9835fe330e8cc9","slug":"arms-supplier-arrested-after-encounter-in-amar-colony-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109984-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अमर कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अमर कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले की एएटीएस टीम ने दिवाली की रात तैमूर नगर में हुई गोलीबारी के मामले में वांछित हथियार सप्लायर तेजस उर्फ भरत उर्फ तेजा (28) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आस्था कुंज पार्क इलाके में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। एक गोली हवलदार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने मौके से देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और दो खोल बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र और आबकारी अधिनियम के नौ मामले दर्ज हैं। वह दिवाली की रात तैमूर नगर में हुई फायरिंग में शामिल था और तभी से फरार था। ब्यूरो