{"_id":"68d45fd172a08759d307d3fa","slug":"armed-criminals-looted-jewellery-worth-rs-1-crore-on-bhairo-marg-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-106268-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भैरो मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने लूटे एक करोड़ के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भैरो मार्ग पर हथियारबंद बदमाशों ने लूटे एक करोड़ के गहने
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रगति मैदान के सामने भैरो मार्ग पर बुधवार शाम करीब पांच बजे हथियारबंद बदमाश कारोबारी व उनके कर्मचारी से एक करोड़ के सोने व चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मथुरा रोड, भैरो मार्ग, रिंग रोड व प्रगति मैदान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गहनों का कारोबार करने वाले संजय अपने कर्मचारी शिवम के साथ गहनों को दक्षिण दिल्ली स्थित घर ले जा रहे थे। उनका चांदनी चौक पर व्यवसाय है। बुधवार शाम जब वह भैराे मार्ग पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। कारोबारी ने पुलिस कंट्राेल रूम को फोन कर इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर दुकान लगाने वाले दुकानदाराें से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक वर्ष पहले प्रगति मैदान टनल में भी चांदनी चौक के व्यवसायी के साथ लूटपाट हुई थी।
वर्जनशिकायत मिलने के बाद तिलक मार्ग थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों सिर्फ 10 लाख रुपये के जेवराहत लूटे हैं। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहां जा सकेगा।
विज्ञापन
देवेश कुमार महला, पुलिस उपायुक्त, नई दिल्ली