{"_id":"ab8a28e2bcb959683873917b296b5c71","slug":"arjun-vajpayee-ahead-to-conquer-makalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अबकी मकालू फतह कर के ही लौटूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अबकी मकालू फतह कर के ही लौटूंगा'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे ऊंची चोटियों में से एक ‘माउंट मकालू’ फतह के लिए अर्जुन वाजपेयी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
उनके साथ तीन अन्य पर्वतारोही भी गए हैं। भारत समेत कुल आठ देशों के पर्वतारोही इस दल में शामिल हैं। मई के अंत तक मकालू को फतह करने का लक्ष्य रखा गया है।
जानकारी देने के लिए शुक्रवार को सेक्टर-51 में प्रेसवार्ता आयोजित हुई। यहां अर्जुन वाजपेयी ने बताया कि पिछले साल चोटी फतह करने से वो महज सौ मीटर दूर थे और तभी मौसम बिगड़ गया।
विज्ञापन
लिहाजा वापस लौटना पड़ा लेकिन इस बार मकालू फतह करके ही लौटेंगे। उन्होंने बताया कि दल में नोएडा से कृष्णा पाटिल, विभू पांडे और ईशान सूद शामिल हैं।
इनमें से विभू पांडे और ईशान सूद बेस कैंप पर ही रुकेंगे। साथ ही कृष्णा पाटिल चोटी फतह में साथ रहेंगी। भारत के साथ कनाडा, यूएसए, फ्रांस और चीन समेत कुल आठ देशों के पर्वतारोही मकालू फतह करेंगे। गौरतलब है कि अर्जुन अभी तक तीन चोटियां फतह कर चुके हैं। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं।
विज्ञापन