फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arguments of many of Dusu's men were kept in the loop

दिल्ली विधानसभा चुनाव: धरे रह गए डूसू के कई धुरंधरों के अरमान

Thu, 23 Jan 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Arguments of many of Dusu's men were kept in the loop
शक्ति सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल के अरमान आसुंओं में बह गए...। इस गीत की पंक्तियां इन दिनों डूसू में डंका बजा चुके धुरंधरों पर सटीक बैठती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) की राजनीति में अपना डंका बजाने वाले डूसू अध्यक्षों के अरमान टिकट बंटवारे में बह गए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई पुराने डूसू अध्यक्ष व सहसचिव भाजपा और कांग्रेस से टिकट के लिए ताल ठोक रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से उनके हाथ मायूसी लगी है।
विज्ञापन


भाजपा से नकुल भारद्वाज, गौरव खारी, शक्ति सिंह व कांग्रेस से अमृता धवन ऐसे नाम हैं जो विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की दौड़ में शामिल थे। डूसू की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी। तब से अब तक लगातार डूसू से नेता निकले और देश की मुख्यधारा की राजनीति में जुड़ते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए वर्ष 2002-03 में डूसू अध्यक्ष रहे नकुल भारद्वाज भाजपा से पटपड़गंज विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, परंतु पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा नहीं जताया। 2013 विधानसभा चुनाव में नकुल भारद्वाज को पटपड़गंज से टिकट मिला था, लेकिन वह आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया के सामने हार गए। इस बार भी इसी सीट से वह चुनाव लड़ना चाहते थे।

वर्तमान में दिल्ली भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष गौरव खारी बुराड़ी से सीट से दावेदारी कर रहे थे। उन्हें भी टिकट नहीं मिला। वह वर्ष 2004 में एबीवीपी से डूसू के सहसचिव बने थे। 

एबीवीपी के शक्ति सिंह का नाम तो बीते साल डीयू में सावरकर, भगत सिंह की मूर्ति लगाने के कारण काफी सुर्खियों में रहा है। 2018 में वह एबीवीपी से डूसू अध्यक्ष बने थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वह जनवरी में ही भाजपा में शामिल हुए थे। वह तिमारपुर और बुराड़ी में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। एनएसयूआई से वर्ष 2006-07 में डूसू अध्यक्ष बनी तेजतर्रार अमृता धवन भी पश्चिमी दिल्ली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। इससे पहले वर्ष 2013 में वह तिलक नगर सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ी थी, लेकिन भाजपा के राजीव बब्बर से हार गई थीं।


इन डूसू पदाधिकारियों को मिटा टिकट
कांग्रेस और भाजपा ने इस बार तीन-तीन पूर्व डूसू अध्यक्षों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद, चांदनी चौक से अलका लांबा, मालवीय नगर से नीतू वर्मा को टिकट दिया है। इसी तरह भाजपा ने शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, जनकपुरी से आशीष सूद और किराड़ी से अनिल झा पर दांव लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed