फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Argument between party and opposition on Kejriwal's summons

Delhi NCR News: केजरीवाल के समन पर पक्ष और विपक्ष में रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
आप ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग के दुरुपयोग पर भाजपा को घेरा
विज्ञापन

भाजपा ने जांच एजेंसी का सहयोग नहीं करने पर आप को कठघरे में खड़ा किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व की घोषणा के साथ ही शब्दों के वाण चलने लगे हैं। । राजनीतिक बिसात पर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को कठघरे में खड़े कर रही है। मुद्दों पर शह और मात देने की चाल चली जा रही है। आप प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केजरीवाल को लगातार भेजे जा रहे समन को गैरकानूनी ठहरा रही है, वहीं भाजपा का दावा है कि समन की अवहेलना कानून की अवहेलना है। जांच एजेंसी को सहयोग नहीं करना कानून के विरुद्ध है। इसे लेकर दोनों दलों में तकरार के सुर बढ़ गए है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने एक मामले नहीं दो-दो मामले में समन किया है। आबकारी नीति मामले में 9वां समन भेजा गया है वहीं जल बोर्ड में नियमों की अनदेखी को लेकर भी समन भेजा गया है। इसके बावजूद पेश नहीं होने पर दिल्ली में दिनभर सियासी पारा चढ़ा रहा है।
समन पर भाजपा की दलील

जल बोर्ड घोटाले में आया समन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक और लूट का प्रमाण है।
भाजपा हमेशा से कहती रही है कि शराब घोटाले से बड़ा जल बोर्ड घोटाला हुआ है।

. जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है, मुख्यमंत्री बार-बार कानून की अवहेलना कर रहे हैं।
. केजरीवाल ने जिस मामले में जमानत ली है उसका शराब नीति केस से कोई लेना देना नहीं है।

. शराब घोटाले में आप के दो मंत्री, एक सांसद अभी भी जेल में है, शराब नीति में घोटाला नहीं हुआ हास्यास्पद है।

-----------------
आम आदमी पार्टी की समन पर दलील

. कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना भाजपा की ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो समन भेजा।
. कथित शराब घोटाले के साथ-साथ जल बोर्ड के फर्जी मामले में भी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन।
. जलबोर्ड एक ऐसा मामला है जिसमें जांच क्या चल रही है? क्या कथित घोटाला हुआ है? जो शत प्रतिशत फर्जी है।
. अदालत में ईडी से मिल रहे समन की वैधता की जांच होनी है।
. ईडी को कानूनी प्रक्रिया से कोई मतलब नहीं, एकमात्र मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।

. शराब नीति में फर्जी केस करवाया गया है, जो भी विरोध करता है उसके पीछे ईडी-सीबीआई पड़ जाती है।

. ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स प्रधानमंत्री के विरोधियों को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे है।
. इलेक्टोरल बांड मामले में भी साफ है कि जांच एजेंसी से मिलकर वसूली रैकेट चल रहा है।

. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर चुनाव में प्रचार करने से रोकना मकसद है।
. भाजपा को कोर्ट से मतलब नहीं, केजरीवाल को कैसे जेल में डाल दिया जाए ईडी-सीबीआई का इकलौता मकसद है।

. शराब नीति वाले फर्जी मामले में गिरफ्तारी का मकसद पूरा नहीं हो इसलिए जल बोर्ड मामले में भी समन भेजा गया।
------------------------
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा का सवाल
. शराब नीति अच्छी थी तो इसमें बदलाव कर पुरानी नीति क्यों लागू की गई?

. जांच शुरू होते ही इस नीति में बदलाव करने की क्यों आवश्यकता हुई?
. दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेलने के लिए नीति बनाने की क्या आवश्यकता थीं?

. जल बोर्ड 1200 करोड़ रुपये के फायदे में था, अब 80,000 करोड़ रुपये के घाटे में क्यों है?
. घोटाला नहीं हुआ तो जल बोर्ड के चार-पांच अधिकारियों की गिरफ्तारी कैसे हो गई?

. दिल्ली सरकार ने राज्य कोष से चोरी की है तो जवाब ईडी को देना ही पड़ेगा?
---------------------
आम आदमी पार्टी का जवाब
. केजरीवाल व्यक्तिगत रूप से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए।

. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कानूनी प्रक्रिया का पालन करते है।
. भाजपा के सभी नेताओं को जवाब दे दिया गया है कि केजरीवाल ईडी से भाग नहीं रहे है।

. अदालत से केजरीवाल को जमानत मिली है, भाजपा नेताओं का मुंह बंद कर दिया गया है।
. केस पर बहस होगी और कोर्ट इस बात की जांच करेगा कि ईडी समन क्यों भेज रहा है।. जल बोर्ड कथित मामला एक ऐसा केस जिसके विषय में आज तक हमें पता भी नहीं चला है कि, इसमें जांच क्या हो रही है।. जल बोर्ड में कथित घोटाला क्या हुआ है? इसमें ईडी ने केस क्या दर्ज किया है?. शत-प्रतिशत फर्जी मामले में प्रधानमंत्री के ईडी ने केजरीवाल को समन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से भाग रहे हैं केजरीवाल : सचदेवाअमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। यह इस बात का सबूत है कि वह जांच का सामना करने की स्थिति में नही हैं। केजरीवाल जानते हैं की न्यायिक अधिकारियों के समक्ष वे टिकट नहीं सकेंगे। इसीलिए वह जांच से भाग रहे हैं। सचदेवा ने कहा है की मुख्य मंत्री के जीवन में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो चुका है। अब उनके चारों ओर समन ही समन हैं जिनसे वह छिपते नजर आ आ रहे है। दिल्ली जल बोर्ड की जिस जांच के मामले में वह पेश नहीं हुए है, उससे स्पष्ट हो गया है वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
---------------

विपक्ष के बीच भाजपा डर पैदा कर रही है : दुर्गेश पाठक



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में नौवां समन जारी होने के बाद आप विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इतनी जल्दी में क्यों है। उन्हें अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए। भाजपा आमने-सामने चुनाव नहीं लड़ना चाहती। वे ईडी और सीबीआई के माध्यम से चुनाव लड़ना चाहते हैं। जब वे (बीजेपी) देखती है कि कोई विपक्षी पार्टी मजबूत हो रही है, तो वे उसके खिलाफ ईडी भेजते हैं। अगर ईडी अदालत में गई है तो अदालत को फैसला करने दीजिए। पाठक ने कहा कि केजरीवाल को अदालत ने जमानत दे दी है। जांच एजेंसी ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के तहत भी समन जारी किया था। इसमें वह सोमवार को पेश होंगे। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए क्या काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed