फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arguements on Sanjay Singh s bail plea completed ED will argue on Nine December

Delhi: आबकारी नीति मामले में सांसद संजय सिंह बोले- मुझे फर्जी मामले में फंसाया, चार आरोप पत्रों में नहीं नाम

Wed, 06 Dec 2023 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह के वकील ने उनकी ओर से पक्ष रखा। अब आगे की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Arguements on Sanjay Singh s bail plea completed ED will argue on Nine December
संजय सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आबकारी नीति मामले में आरोपी आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है। इस मामले में दाखिल चार आरोप पत्रों में उनका नाम नहीं है, लेकिन अचानक उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बता दिया गया। उन्होंने अदालत के समक्ष अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह तर्क रखा।

विज्ञापन


राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह के वकील ने उनकी ओर से पक्ष रखा। अब आगे की सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। उस दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपना पक्ष रख सकता है। वहीं न्यायाधीश ने इसी मामले के आरोपी शराब की दिग्गज कंपनी पेरनोड रिकॉर्ड के अधिकारी बिनॉय बाबू को अंतरिम जमानत देने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सांसद सिंह के वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल जमीन से जुड़े नेता हैं जो कभी देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते। समाज में उनकी प्रतिष्ठा है। वकील ने कहा कि 15 महीने तक जांच एजेंसी ने एक बार भी मेरे द्वारा जांच या सबूत को प्रभावित करने की बात नहीं कही है। उस दौरान कोई पूछताछ नहीं की गई। उस दौरान कोई आरोप भी नहीं लगाया गया। यहां तक कि इस मामले में दाखिल चार आरोप पत्रों में उनका नाम नहीं है, लेकिन अचानक उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने कहा कि जांच एजेंसी का गोल पोस्ट लगातार बदल रहा है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था, उसमें उनके मुवक्किल के कंपनी को दो करोड़ रुपये मिलने का जिक्र भी नहीं था। उन्होंने इसके साथ ही सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। वकील ने कहा कि जो शख्स कभी इस केस में आरोपी था, उसके बयान की कितनी विश्वसनीयता है। क्या ये माना जा सकता है कि बिना किसी दबाव, प्रलोभन के उसने संजय सिंह के खिलाफ बयान दिया हो। अरोड़ा 14 अगस्त को एक बयान देता है और 4 अक्तूबर को ये बयान गिरफ्तारी की वजह बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed