फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   are waiting to garbage atom bomb to burst - said supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा: क्या ‘कूड़े के परमाणु बम’ फटने का इंतजार कर रहे हैं

Wed, 07 Mar 2018 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
are waiting to garbage atom bomb to burst - said supreme court
गाजिपुर लैंडफिल - फोटो : SELF
कूड़ा प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार के उदासीन रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पूरी दिल्ली कूड़े के ‘परमाणु बम’ पर बैठी है। शीर्ष अदालत ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या आप बम के फटने का इंतजार कर रहे हैं। यह राजधानी वासियों के साथ घोर अन्याय है। पीठ ने सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई 19 मार्च तक के लिए टाल दी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कूड़ा प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार के अब तक के प्रयासों पर नाखुशी जताई। पीठ ने कहा कि सिर्फ बैठकें हो रही हैं। काम नहीं हो रहा। पीठ ने कहा कि बैठक होने के कई दिनों बाद मिनिट्स तैयार की जा रही है। दो वर्ष पहले हुई बैठक में जो बात हुई थी, वही बात आज हो रही है।
विज्ञापन


पीठ ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि आखिर कूड़ा प्रबंधन को लेकर क्या किया जा रहा है। सुनवाई के दौरान पीठ ने यह भी कहा कि अगर आप काम नहीं करना चाहते हैं तो आप हमें बता दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि यह राष्ट्रीय मसला है, लेकिन कोई भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। अदालत ने पाया कि दिल्ली को छोड़ कर किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के वकील सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं थे।


इस बात से नाराज पीठ ने दिल्ली के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधान सचिवों को अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दे दिया। हालांकि बाद में पीठ ने यह देखते हुए आदेश वापस ले लिया कि इस मामले में ये प्रदेश पक्षकार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed