फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Are spending millions without power system planning

बिना प्लानिंग बिजली व्यवस्था पर खर्च हो रहे हैं करोड़ों

Thu, 26 Jun 2014 04:04 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 26 Jun 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
Are spending millions without power system planning

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पावर कारपोरेशन करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है लेकिन प्लानिंग की कमी सामने आ रही है। कालोनियों में लाइनें अंडरग्राउंड की जा रही हैं लेकिन इनमें फाल्ट को खोजने का उपकरण नहीं है।

विज्ञापन


अभी तक मेजर अंडरग्राउंड फाल्ट होने पर इसे खोजने और मरम्मत ही घंटों लग जाते हैं। इस दौरान लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। वसुंधरा में नहर रोड पर तो 33केवीए की लाइन अंडरग्राउंड करने का काम करीब पूरा होने को है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अंडरग्राउंड लाइनों की खामियों को दूर किया जा रहा है। साथ ही फाल्ट लोकेटर की व्यवस्था भी की जा रही है।

इंदिरापुरम की लाइनों पर उठ चुके हैं सवाल
इंदिरापुरम में जीडीए की ओर से अंडरग्राउंड केबिल की लाइन बिछाई गई थी। इस लाइन की गुणवत्ता पर पावर कारपोरेशन ने सवाल उठाए थे और रिपोर्ट तैयार कर जीडीए उपाध्यक्ष समेत पावर कारपोरेशन के उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। इसके साथ ही ओवरहेड लाइन डालने का प्रस्ताव भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से देंगे बढ़ा बिजली बिल
जुलाई से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो जाएगी। छह जुलाई से लागू हो रहे नए टैरिफ में बिजली बिल 2.84 फीसदी ज्यादा आएगा। पावर कारपोरेशन ने सरचार्ज को दोबारा वसूलने का निर्णय लिया है।

पहले सप्ताह दिन भर मिलेगी बिजली
कारपोरेशन ने जुलाई से सूबे के 27 जिलों में दिनभर बिजली देने की योजना तैयार की है। सप्ताह भर चलने वाले चेकिंग अभियान के दौरान पूरे दिन बिजली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed