{"_id":"3c510ce72e07d1dc8d2404e7b0fe9563","slug":"arbitrary-rates-are-at-the-set-top-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने रेट पर लगा रहे सेट टॉप बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने रेट पर लगा रहे सेट टॉप बॉक्स
धर्मेंद्र कौशिक / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाने रेट वसूलने के बाद भी केबल उपभोक्ताओं को मनचाहे चैनल उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। सरकारी नियंत्रण नहीं होने से केबल ऑपरेटरों की मनमानी शहरवासियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
शहर में चार केबल टीवी नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर हैं और सभी की कीमतें अलग-अलग हैं। केबल ऑपरेटर कहीं 1500 रुपये में सेटटॉप बॉक्स लगा रहे हैं तो कहीं 1200 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शहरवासियों को केबल सुविधा दे रहे सिटी केबल, हाथवे, डेन नेटवर्क और इन केबल में जहां प्रतिस्पर्धा है, वहां बॉक्स की कीमत कम है। प्रशासन का न तो सेट टॉप बॉक्स की कीमत पर कोई नियंत्रण है और न ही केंद्र सरकार के आदेश को लागू कराने में प्रशासन की दिलचस्पी है। भारी भरकम खर्च के बाद भी उपभोक्ताओं को पूरे चैनल नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी निवासी अजय यादव ने बताया कि केबल ऑपरेटर मनमानी वसूली कर रहे हैं। 1400 रुपये में कहीं भी बॉक्स नहीं लग रहा। कपड़ा कॉलोनी के अशोक कुमार ने बताया कि केबल ऑपरेटर ने 1300 रुपये में बॉक्स लगाया है।
एनआईटी दो नंबर निवासी ललित ने बताया कि उनके यहां 1500 रुपये में बॉक्स लगाया गया है। शहर में डबुआ कॉलोनी में कहीं-कहीं पर 1000 रुपये में बॉक्स लगाए गए हैं।
दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं ऑपरेटर्स
ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के नियमानुसार, सेट टॉप बॉक्स की सिक्योरिटी 800 रुपये हैं। इसके साथ ही बॉक्स का महीने का किराया 32.93 रुपये तय किया गया है। या तो आप 800 रुपये सिक्योरिटी जमा करा सकते हैं।
तीन साल के अंदर बॉक्स लौटाने पर सिक्योरिटी वापस मिल जाएगी। इसके अलावा एकमुश्त राशि देकर बॉक्स खरीदा जा सकता है। लेकिन ऑपरेटर को इसकी रसीद देना अनिवार्य है लेकिन हकीकत में न तो 800 रुपये सिक्योरिटी लेकर बॉक्स दिए जा रहे हैं और एकमुश्त राशि लेकर रसीद भी नहीं दी जाती।
5 लाख उपभोक्ता, चार नेटवर्क
फरीदाबाद में केबल के 5 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिसमें सिटी, डेन, हैथवे और इन केबल सर्विस उपलब्ध करवाती हैं। चारों केबल ऑपरेटर अभी तक बॉक्स लगाने का टारगेट पूरा नहीं कर पाए हैं। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में पुराने तरीके से कनेक्शन दिए जा रहे हैं।
कीमत भी अलग-अलग
-जवाहर कॉलोनी 1300 से 1400
-एनआईटी दो नंबर 1300 से 1500
-एनआईटी पांच नंबर 1400 से 1500
-डबुआ कॉलोनी 1000 से 1300