फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aravalli Biodiversity Park is becoming a suitable place for insects

Delhi: कीट पतंगों के लिए अरावली जैव विविधता पार्क बन रहा मुफीद, एक एकड़ में फैली संरक्षिका

Sun, 28 May 2023 09:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 May 2023 09:12 AM IST
सार

एक एकड़ में फैली इस संरक्षिका में दुर्लभ प्रजाति के कीट भी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मधुमखी, तितली शामिल हैं। 

विज्ञापन
Aravalli Biodiversity Park is becoming a suitable place for insects
अरावली जैव विविधता पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरावली जैव विविधता पार्क कीट-पतंगों के लिए मुफीद जगह बन रहा है। यहां इनकी संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कीट-पतंगों को बचाने के लिए दिल्ली में यह पहली संरक्षिका है। एक एकड़ में फैली इस संरक्षिका में दुर्लभ प्रजाति के कीट भी देखने को मिल रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में मधुमखी, तितली शामिल हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक, यह जगह इन्हें काफी पसंद आ रही है। यहां न तो किसी रसायन का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही कीटनाशक का। पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधों और जानवर दोनों के अस्तित्व और भलाई के लिए आवश्यक हैं। दिल्ली के वातावरण को मौसम के अनुकूल बनाए रखने और पेड़-पौधों को उपजाऊ बनाने में खासा महत्व रखते हैं।

विज्ञापन

खेतों में पैदावार बढ़ाने के लिए कीटनाशक व रसायन का इस्तेमाल करने से कीटों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है, इसलिए यह चिंता का विषय है। वर्ष 2020 में इस प्रक्रिया को लाने की तैयारी चल रही थी, जिसमें 3 माह पहले से इसमें बढ़े स्तर पर कार्य किया। इसका असर देखने को मिल रहा है। लोगों को जागरूक कर इनकी भूमिका के बारे में बताया जाएगा। -डॉ. शाह हुसैन, इंचार्ज, अरावली जैव विविधता पार्क

फसल परागणक में अहम भूमिका निभाते हैं कीट
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से खेत-खलिहानों में पाए जाने वाले सामान्य कीटों की संख्या में कमी आई है। यह कीड़े हमारे ग्रह के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे कीट प्रजातियों को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं और मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने की प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा होते हैं, उड़ने वाले कीड़े कई प्रमुख खाद्य फसलों के प्रमुख परागणक भी होते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र को स्वस्थ बनाने में करते हैं मदद
वर्तमान में देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है। इसका मनुष्य पर ही नहीं, जीव-जंतुओं पर भी प्रभाव पड़ रहा है। खेतों में अधिक पैदावार बढ़ाने के लिए कीटनाशक व रसायन का अधिक इस्तेमाल करने से कीट-पतंगों पर इसका प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अरावली जैव विविधता पार्क इनके लिए नया आशियाना बन रहा है। यह पारिस्थितिकी तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। जैव विविधता पार्क के अधिकारी ने बताया कि शहरी जनजीवन के लिए इनका संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्क के भीतर इनकी आबादी को संरक्षित करने, जैव विविधता को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदाय के बीच उनके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे इनकी प्रजातियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें से कई प्रजातियां अभी भी खोजे जाने की प्रतीक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed