{"_id":"5c310072bdec2257216b92f2","slug":"araniya-police-gets-information-of-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की सूचना पर अरनिया पुलिस में मचा हड़कंप, दो आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी की सूचना पर अरनिया पुलिस में मचा हड़कंप, दो आरोपी हिरासत में
Sun, 06 Jan 2019 12:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में एक बार फिर गोकशी की सूचना से पुलिस में हड़कंप में मच गया। आनन-फानन में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने गोकशी की घटना से इंकार करते हुए नीलगाय के अवशेष मिलने की बात कही है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बीते चार दिन पूर्व गांव डांबर के निकट आम के बाग में चार कटे गोवंश मिले थे। शनिवार की रात एक बार फिर अरनिया पुलिस को गांव पला के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। जिससे पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। गोकशी की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि गोकशी की सूचना मिली थी। लेकिन मौके से नीलगाय के अवशेष मिले हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
