फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aqi of delhi 153, air in medium range

Delhi NCR News: हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण से राहत, दिल्ली का एक्यूआई 153

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
183 एक्यूआई के साथ एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे प्रदूषित
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 36 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 183 दर्ज किया गया, जो हवा की मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 162, फरीदाबाद का 157 और गाजियाबाद का 152 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां का एक्यूआई 133 दर्ज किया गया।




केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। इसकी अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3500 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 18000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। वहीं, दोपहर चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 144.7 और पीएम2.5 की मात्रा 82.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed