{"_id":"dceb7adb11ac5b56aae09731cbed43fb","slug":"april-11-will-be-closed-half-day-petrol-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 अप्रैल को आधे दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 अप्रैल को आधे दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पेट्रोल पंप 11, 17 व 18 अप्रैल को आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। इसलिए वाहन चालक पहले से ही प्लानिंग कर लें। नहीं तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम एसोसिएशन ने इस संबंध में एक ज्ञापन बृहस्पतिवार को डीएम को भी दिया है। कॉनसोरर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स कमीशन बढ़ाने के साथ अन्य 10 मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहा है।
विज्ञापन
संगठन से जुड़े प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस संबंध में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मांग पत्र भी भेजा है। जिसके मुताबिक 11, 17 व 18 अप्रैल को आधे दिन तक पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। यदि फिर भी मांगे न मानी गई तो 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव ब्रिज मोहन सिंघल ने बताया कि डीलर्स की कई मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी है। एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी तेल कंपनियों और अधिकारियों से मिलते भी हैं लेकिन मामला नहीं निपटता।
इसलिए प्रदेश भर के पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल करने जा रहे हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पंप मालिक न तो डिपो से तेल लेेंगे और न देंगे। हालांकि पंप बंदी से वाहन चालकों को दिक्कतें जरूर होगी।