{"_id":"18e4019a4b28f9c585a6e6807172ea69","slug":"appointment-system-for-registry-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े से निजात दिलाएगा अप्वाइंटमेंट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े से निजात दिलाएगा अप्वाइंटमेंट सिस्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Aug 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में तहसील में अप्वाइंटमेंट सिस्टम से रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले चार दिनों में 170 से अधिक रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि इस सिस्टम के लागू होने से खरीददार को फायदा होगा। फर्जीवाड़े की संभावना न के बराबरा होगी और लोगों की गाढ़ी कमाई पर दलाल डाका नहीं डाल सकेंगे।
विज्ञापन
तहसीलदार राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि अप्वाइंटमेंट रजिस्ट्री सिस्टम 11 अगस्त से ही लागू कर दिया गया है। पिछले चार दिन छुट्टी होने के कारण काम नहीं हुआ। अकेले मंगलवार को शाम 4 बजे तक करीब 70 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन रजिस्ट्रियां कम हुई। कुल मिलाकर अब तक 170 से अधिक रजिस्ट्रियां की जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कराने के दौरान पहली पार्टी को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना होगा। उसका कंप्यूटर द्वारा फोटो किया जाएगा। अप्वाइंटमेंट के समय दोनों पक्षों को रजिस्ट्री क्लर्क के सामने हाजिर होना होगा। सभी दस्तावेज चेक कराने होंगे। उनके सामने दोनों पक्षों और गवाहों को पेश करना होगा। यही नहीं रजिस्ट्री में लिखी प्रत्येक पार्टी का फोटो व फिंगरप्रिंट लिया भी जाएगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्री क्लर्क देगा टोकन:
तहसीलदार ने बताया कि रजिस्ट्री कराने के लिए दोनों पक्षों को क्लर्क के सामने पेश होना होगा। इसकी जांच करने के बाद ही क्लर्क टोकन देगा। निर्धारित समय पर रजिस्ट्री के सभी दस्तावेज तहसीलदार के सामने प्रस्तुत करने होंगे। कागजात उपलब्ध न कराने पर उसका अप्वाइंटमेंट रद्द कर दिया जाएगा। उसे दोबारा अप्वाइंटमेंट लेना होगा।