{"_id":"b343396c075ba29c3d64d16057d62c6d","slug":"apply-these-tips-for-saving-power-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल कम करना है तो अपनाइए ये तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल कम करना है तो अपनाइए ये तरीके
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने दक्षिण, पश्चिम, पूर्वी और मध्य दिल्ली के करीब 200 निजी और सरकारी स्कूलों विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसके तहत 35 हजार बच्चों को बजली की खपत को कम करने का तरीका सिखाया गया। उन्हें बताया गया कि घरों की खिड़कियों पर सोलर फिल्म लगवाएं और छत को सफेद रंग से पेंट कर दें और उस पर सफेद टाइल्स लगवाएं।
विज्ञापन
पढ़ें:ओवरलोड की वजह से टूटी तारें, छाया अंधेरा
विज्ञापन
स्टार रेटेड उपकरण, आईएसआई मार्क वाले ऊर्जा उपकरण खरीदें। इन तरीकों का पालन कर बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक की कमी की जा सकती है।
स्कूली बच्चों को यह भी जानकारी दी गई कि एक यूनिट बिजली बनाने के लिए एक किलोग्राम कोयले को जलाना पड़ता है। बिजली की बचत कर पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा सकता है। देश में प्रति व्यक्ति बिजली की औसत खपत करीब 700 यूनिट है, जबकि दिल्ली में करीब 1650 यूनिट है।